{"_id":"5f2ec2711143b9318348f87d","slug":"aishwarya-sheoran-who-secured-93rd-position-in-upsc-exam-filed-fake-profile-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसएसी में 93वां स्थान हासिल करने वाली ऐश्वर्या की 16 फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपीएसएसी में 93वां स्थान हासिल करने वाली ऐश्वर्या की 16 फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल, एफआईआर दर्ज
Sat, 08 Aug 2020 08:49 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 08 Aug 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
ऐश्वर्या श्योराण
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2019 की सिविल सेवा परीक्षा में 93वां स्थान हासिल करने वाली और मिस इंडिया के अंतिम दौर में पहुंचने वाली 23 वर्षीय ऐश्वर्या श्योरान ने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाने को लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने इसी सप्ताह सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित किया था।
विज्ञापन
कोलाबा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ऐश्वर्या श्योरान ने बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई। उन्हें 16 ऐसे फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट मिले जिनमें उनके फोटो और ब्यौरे थे। अधिकारी के अनुसार, वर्ष 2016 की मिस इंडिया प्रतिस्पर्धा में अंतिम दौर में पहुंचने वाली श्योरान ने कहा कि इंस्टाग्राम पर उनका एकाउंट नहीं है। अधिकारी ने कहा, ‘हमने शिकायतकर्ता के फर्जी प्रोफाइल बनाने को लेकर सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66 के तहत अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है।’
विज्ञापन