{"_id":"5c5b099cbdec223c4643886a","slug":"airplane-engine-disturbed-of-go-air-going-to-kolkata-but-return-to-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता जा रहे गो एयर के विमान इंजन में आई खराबी, रास्ते से लौटना पड़ा अहमदाबाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता जा रहे गो एयर के विमान इंजन में आई खराबी, रास्ते से लौटना पड़ा अहमदाबाद
Wed, 06 Feb 2019 09:51 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 06 Feb 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
go air
कोलकाता जा रहे गो एयर के विमान के प्रैट एंड व्हिटनी इंजन में बुधवार को कुछ खराबी आ गई और उसे अहमदाबाद लौटना पड़ा। इसके साथ ही सभी यात्रियों को भी मुश्किलात का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सूत्रोंं के अनुसार, यह पी एंड डब्ल्यू इंजन द्वारा संचालित ए 320 नियो विमान में समस्या की ताजा घटना है। ऐसे विमानों में दिक्कतें आ रही हैं और विमानन नियामक डीजीसीए ने उन्हें ठीक करने के लिए विभिन्न निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सूत्र ने बताया कि इस विमान को उड़ान के बीच में कंपन महसूस हुआ जिसके बाद इसे वापस अहमदाबाद आना पड़ा। पी एंड डब्ल्यू ने एक बयान में कहा कि उसने ए 320 नियो अहमदाबाद-कोलकाता उड़ान में आई दिक्कत को दूर करने के लिए गो एयर के साथ मिलकर काम किया है।
विज्ञापन