{"_id":"586093804f1c1b8740eeb863","slug":"airlines-to-charge-extra-for-choice-of-seat-even-a-middle-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट में मनपसंद सीट के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, एयरलाइंस ला रही नया नियम ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फ्लाइट में मनपसंद सीट के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, एयरलाइंस ला रही नया नियम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप भी घरेलू फ्लाइट के दौरान मनपसंद सीट चाहते हैं? अब यह संभव होगा लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा अधिक किराया देना होगा। घरेलू एयरलाइंस ने अपनी आय बढ़ाने के इरादे से नए नियम की पेशकश की है। इसके हिसाब से मनपसंद सीटों के लिए अतिरिक्त फीस वसूली जाएगी। घरेलू उड़ानों वाली एयरलाइंस विभिन्न सेवाओं को अलग-अलग करने की मंजूरी चाह रही हैं। इसी के तहत एयरलाइंस अपनी मनपसंद सीट चुनने विशेषकर खिड़की के पास वाली या पैरों के लिए ज्यादा जगह वाली सीटों के लिए अतिरिक्त फीस लेने पर विचार कर रही हैं।
विमानन सेवा क्षेत्र के अधिकारियों का कहना है कि उड़ानों में सीटों को चुनने के लिए अतिरिक्त फीस लेने की प्रणाली अंतरराष्ट्रीय तौर पर लागू है। इस नियम से कंपनियों को अतिरिक्त आय बढ़ाने में मदद मिलती है। इस मामले पर जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने बताया कि एक निश्चित शुल्क पर यात्रियों को उनकी मनपसंद सीट रिजर्व करके देना एक आम सेवा प्रक्रिया है। दुनिया में लगभग सभी एयरलाइंस इस नियम को अपनाती हैं।
जेट एयरवेज के प्रवक्त का कहना है कि कहा कि भारत में भी घरेलू विमानन कंपनियां इस प्रणाली को अपनाती हैं और यह इस क्षेत्र के विनियामक नागर विमानन महानिदेशालय के नियमों के अनुरूप ही है। इन विशेष सीटों में बीच वाली सीटों के लिए भी अतिरिक्त फीस वसूलना शामिल है।