फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    Airline seeks India connect, falls back on Kamasutra

'कामसूत्र' होगा एयरलाइंस का नाम, कोशिश है कि रीझ जाएं भारत के लोग

Thu, 01 Sep 2016 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
 Airline seeks India connect, falls back on Kamasutra
स्कूट सिंगापुर एयरलाइंस
प्राचीन भारतीय ग्रंथ कामसूत्र आज भी दुनिया में अपना खास मुकाम रखता है। विदेशी सैलानियों के दिमाग में भारत की जो तस्वीर बनती है उसमें 'कामसूत्र' भी एक है। सिंगापुर एयरलाइंस की यूनिट  'स्कूट' ने खुद को भारत से जोड़ने से लिए अब इसी नाम का सहारा लेने का फैसला किया है। एयरलाइंस ने अपने 12 वें बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का नाम 'कामास्कूत्रा' रखने का फैसला किया है। एयरलाइंस इस विमान का इस्तेमाल भारतीय रूट्स पर करेगी। यह नाम कामसूत्र और स्कूट को मिलाकर बनाया गया है।  
विज्ञापन


स्कूट इंडिया के मुखिया भारत महादेवन ने बताया, 'हम ऐसा नाम चाहते थे जिसका भारत से करीबी नाता हो, जो थोड़ा आसान और चुटीला भी हो। पहले हमने रजनीकांत के निकनेम तलैवा या सचिन तेंदुलकर से संबंधित कुछ रखने के बारे में सोचा। आखिरकार हमने 'कामास्कूत्रा' को चुना।
विज्ञापन


एयरलाइंस की सिंगापुर-जयपुर की पहली उड़ान में 'कामास्कूत्रा' विमान का इस्तेमाल किया जाएगा जो 2 अक्टूबर से शुरू होगी। स्कूट ने इस साल मई में चेन्नई और अमृतसर से अपना परिचालन शुरू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों खास है कामसूत्र

 Airline seeks India connect, falls back on Kamasutra
कामसूत्र
'कामसूत्र' एक प्राचीन ग्रंथ है जिसे  महर्षि वात्स्यायन द्वारा लिखा गया है। यह ग्रंथ एक कामशास्त्र (Sexology) है, जिसमें संभोग और कामक्रीड़ा के विभिन्न आसनों के बारे में बताया गया है। इसे दुनिया के सेक्स विषय पर लिखे गए सबसे प्राचीन ग्रंथ के तौर पर देखा जाता है। दुनिया की कई भाषाओं में इस ग्रंथ का अनुवाद हो चुका है और  सैकड़ों फिल्मों में इससे इनपुट लिए जा चुके हैं। 

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed