{"_id":"5da0292c8ebc3e01767f5dfb","slug":"aircel-maxis-case-delhi-hc-issues-notice-and-seeks-response-from-p-chidambaram-and-karti-on-ed-plea","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने पी चिदंबरम और कार्ति को नोटिस जारी कर मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने पी चिदंबरम और कार्ति को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
Fri, 11 Oct 2019 12:33 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम-कार्ति चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के खिलाफ नोटिस जारी किया है। एयरसेल-मैक्सिस मामले में उन्हें मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ दायर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर दोनों से जवाब मांगा है। उनसे पूछा गया है कि उन्हें मिली जमानत को खारिज क्यों नहीं किया जाना चाहिए। जस्टिस सुरेश कैत ने दोनों को 29 नवंबर तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। इसी दिन मामले की अगली सुनवाई भी होगी।
विज्ञापन
Justice Suresh Kumar Kait asks P Chidambaram and Karti Chidambaram to file their response on ED’s plea by November 29, which is also the next date of hearing. https://t.co/6UejOk08sy
— ANI (@ANI) October 11, 2019विज्ञापन
ईडी ने 10 अक्तूबर को पी चिंदबरम और उनके बेटे को मिली जमानत को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। पिछले महीने पांच सितंबर को विशेष अदालत ने चिदंबरम और उनके बेटे को इस मामले में राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी थी।
विज्ञापन