फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aircel Maxis case against Karti and P Chidambaram Interim protection extended

एयरसेल मैक्सिस मामलाः कार्ति और पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 6 मई तक लगी रोक

Fri, 26 Apr 2019 04:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 26 Apr 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Aircel Maxis case against Karti and P Chidambaram Interim protection extended

एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक छह मई तक बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के दोनों मामलों में अंतरिम संरक्षण बढ़ाया गया है। बता दें कि ईडी ने मामले की सुनवाई चार सप्ताह के लिए स्थगित करने की मांग की, क्योंकि उसे सिंगापुर से लेटर्स रोजेटरी की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि इससे पहले कोर्ट ने 26 अप्रैल तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। पिछली सुनवाई में जांच एजेंसी ने कहा था कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही यूके और सिंगापुर से जांच से जुड़े दस्तावेज मांगे गए। बता दें कि सीबीआई और ईडी पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत का लगातार विरोध कर रही है। इसके पीछे जांच एजेंसियों का तर्क है कि जांच प्रकिया को आगे बढ़ाने और आरोपियों से पूछताछ करने के लिए उनकी हिरासत जरूरी है। इसलिए आरोपियों की गिरफ्तारी पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए।  लगी रोक हऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

एयरसेल-मैक्सिस मामलाः

सीबीआई द्वारा विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, मैक्सिस की सहायक कंपनी ग्लोबल कम्यूनिकेशन सर्विसेज होल्डिंग्स लिमिटेड ने एयरसेल में 800 मिलियन डॉलर के निवेश के लिए मंजूरी मांगी थी। आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी इस मामले में अनुमति के लिए सक्षम थी। हालांकि तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम द्वारा इस संबंध में अनुमोदन प्रदान किया गया था। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। इस मामले में कार्ति के शामिल होने का आरोप है।


 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed