{"_id":"657327983da32165370d8e88","slug":"airbus-helicopters-indamer-come-together-for-chopper-maintenance-in-india-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chopper Maintenance: एक साथ आए एयरबस हेलीकॉप्टर्स और इंडामेर, भारत में देंगे अत्याधुनिक आफ्टर-मार्केट सेवाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chopper Maintenance: एक साथ आए एयरबस हेलीकॉप्टर्स और इंडामेर, भारत में देंगे अत्याधुनिक आफ्टर-मार्केट सेवाएं
Fri, 08 Dec 2023 07:56 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर (महाराष्ट्र)
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 08 Dec 2023 07:56 PM IST
सार
Chopper Maintenance: भारत में हेलीकॉप्टरों के लिए अत्याधुनिक आफ्टर-मार्केट सेवाएं प्रदान करने के लिए एयरबस हेलीकॉप्टर और इंडामेर ने हाथ मिलाया है। इससे देश में रोटरी-विंग मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (एमआरओ) पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
इंडामेर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में हेलीकॉप्टरों के लिए अत्याधुनिक आफ्टर-मार्केट सेवाएं प्रदान करने के लिए एयरबस हेलीकॉप्टर और इंडामेर ने हाथ मिलाया है। इससे देश में रोटरी-विंग मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (एमआरओ) पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एयरबस हेलीकॉप्टर्स के लिए ग्राहक सहायता और सेवाओं के कार्यकारी उपाध्यक्ष रोमेन ट्रैप और इंडामेर एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक प्रजय पटेल, एयरबस इंडिया की प्रबंध निदेशक रेमी मिलार्ड और एयरबस इंडिया के हेलीकॉप्टर प्रमुख सनी गुगलानी की मौजूदगी में आज नागपुर एक सुविधा का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
प्रजय पटेल ने कहा, भारत में एक स्थायी एंड-टू-एंड रोटरी-विंग विमानन पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण और समर्थन एयरबस हेलीकॉप्टर्स के लिए महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य इंडामेर के साथ भारत में अपने बढ़ते बेड़े और भविष्य की संभावनाओं को पूरा करना है। साथ ही तकनीकी दक्षताओं को लाना है जो भारत की हेलीकॉप्टर एमआरओ महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इंडामेर ने एक दशक पहले हेलीकॉप्टर्स के लिए भारतीय ग्राहकों की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए फोकस किया और अपने रोटरी विंग एमआरओ डिवीजन की स्थापना का रणनीतिक फैसला लिया। एयरबस से मान्यता कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष परिणाम है। हम सही समर्थन के साथ अपने इस भरोसे को बनाए रखेंगें कि भारतीय ग्राहकों की रखरखाव आवश्यकताओं को घरेलू स्तर पर प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता। हम इस सामूहिक दृष्टिकोण (विजन) को साझा करने में एयरबस के साथ गठबंधन करते हैं और उनकी मान्यता के लिए आभार जताते हैं।'
इंडामेर-एयरबस हेलीकॉप्टर एमआरओ सर्विसिंग के लिए तेजी से बदलाव प्रदान करेगा। यह न केवल भारत में बल्कि दक्षिण एशिया क्षेत्र में एयरबस हेलीकॉप्टर ग्राहकों के लिए एक कुशल आफ्टर-मार्केट अनुभव देने में मदद करेगा।