फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Traffic Controller tests positive for psychoactive substance; DGCA removes person from duty

Delhi Airport: ट्रैफिक कंट्रोलर को DGCA ने ड्यूटी से हटाया, साइकोएक्टिव पदार्थ के परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया

Sun, 21 Aug 2022 11:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Aug 2022 11:30 PM IST
सार

दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रक साइकोएक्टिव पदार्थ के परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया है।

विज्ञापन
Air Traffic Controller tests positive for psychoactive substance; DGCA removes person from duty
डीजीसीए - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रक साइकोएक्टिव पदार्थ के परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2022 में साइकोएक्टिव पदार्थों के लिए क्रू और एटीसी के परीक्षण का नियम लागू हुआ था, तब से देश में यह पहला मामला है जब किसी एटीसी का साइकोएक्टिव पदार्थ के लिए परीक्षण पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

 
सूत्रों ने बताया कि यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात एक एटीसी का ड्रग परीक्षण किया गया। 18 अगस्त को पुष्टि जांच रिपोर्ट आई, जिसमें व्यक्ति का पॉजिटिव पाया गया और उसे ड्यूटी से हटा दिया गया है। साइकोएक्टिव पदार्थों के सेवन के लिए विमानन कर्मियों की जांच की प्रक्रिया का विवरण देने वाली सीएआर 31 जनवरी से लागू हुई थी। फ्लाइट चालक दल और एटीसी का परीक्षण किया जाता है। 
विज्ञापन


इससे पहले स्पाइसजेट एयरलाइन की मुंबई-दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) विमान में एक मई को 13 यात्रियों को आई चोट के मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कार्रवाई की थी। डीजीसीए ने इस मामले में सह-पायलट के इनपुट को नजरअंदाज करने के दोषी पाए गए पायलट-इन-कमांड (PIC) के लाइसेंस को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एक मई को मुंबई से दुर्गापुर जा रहे बोइंग बी737 विमान को उतरते समय गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा था  जिसके परिणामस्वरूप कुछ यात्रियों को चोटें आई थीं। बता दें कि डीजीसीए इससे पहले विमान रखरखाव इंजीनियर और स्पाइसजेट के रखरखाव नियंत्रण केंद्र के प्रभारी को भी हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed