फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Marshal Vivek Ram Choudhary will as new Deputy Chief of Air Force

नियुक्ति: एयर मार्शल विवेक राम चौधरी, हरजीत सिंह अरोड़ा की जगह वायु सेना के नए उप प्रमुख होंगे

Thu, 01 Jul 2021 12:29 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 01 Jul 2021 12:29 AM IST
सार

  • एयर मार्शल विवेक राम चौधरी वर्तमान में भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के परिचालन उड़ान समेत 3,800 घंटे से अधिक के उड़ान का अनुभव है।

विज्ञापन
Air Marshal Vivek Ram Choudhary will as new Deputy Chief of Air Force
एयर मार्शल विवेक राम चौधरी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एयर मार्शल विवेक राम चौधरी, एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा की जगह भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एयर मार्शल चौधरी वर्तमान में भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं। इस कमान के पास संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में देश के वायु क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एयर मार्शल अरोड़ा बुधवार को सेवा से सेवानिवृत्त हुए और एयर मार्शल चौधरी के बृहस्पतिवार को नई जिम्मेदारी संभालने की संभावना है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल चौधरी 29 दिसंबर, 1982 को भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगगभग 38 वर्षों के विशिष्ट करियर में, अधिकारी ने भारतीय वायुसेना के विभिन्न प्रकार के लड़ाकू और प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं। उन्हें मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के परिचालन उड़ान समेत 3,800 घंटे से अधिक के उड़ान का अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed