फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India will use software, will report misbehavior in the aircraft know about new technology

तैयारी: विमान में बदसलूकी की सूचना देगा सॉफ्टवेयर, एअर इंडिया के विमानों में एक मई से ‘कोरुसन’ का इस्तेमाल

Tue, 31 Jan 2023 05:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 31 Jan 2023 05:54 AM IST
सार

‘कोरुसन’ एक सुरक्षा डाटा सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन है और यह एक मई, 2023 से प्रभावी होगा। इससे उड़ान के दौरान विमान में होने वाली घटनाओं का पता तत्काल या तुरंत चल सकेगा।

विज्ञापन
Air India will use software, will report misbehavior in the aircraft know about new technology
एयर इंडिया (सांकतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

विस्तार

विमान में बदसलूकी की घटनाओं की तत्काल सूचना के लिए एअर इंडिया क्लाउड सॉफ्टवेयर ‘कोरुसन’ का इस्तेमाल करेगी। टाटा समूह की एयरलाइन ने सोमवार को कहा कि सुरक्षा प्रबंधन को बढ़ाने और उड़ान के दौरान होने वाली घटनाओं की तत्काल समय में जानकारी प्राप्त करने के लिए उसने ब्रिटेन की कंपनी आइडियाजेन के सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन के इस्तेमाल का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


‘कोरुसन’ एक सुरक्षा डाटा सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन है और यह एक मई, 2023 से प्रभावी होगा। इससे उड़ान के दौरान विमान में होने वाली घटनाओं का पता तत्काल या तुरंत चल सकेगा। पिछले वर्ष एअर इंडिया की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में दो यात्रियों के खराब व्यवहार की घटनाओं समेत इस प्रकार की कम से कम तीन घटनाएं हुई थीं। एअर इंडिया ने कहा कि यह सॉफ्टवेयर कागजी कार्रवाई की आवश्यकता को काफी हद तक कम कर देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि स्वचालित प्रक्रियाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण कर्मियों और अधिकारियों  तक जानकारी तत्काल पहुंच जाए।
विज्ञापन


समय पर होगी कार्रवाई
एयरलाइन ने कहा, इससे कार्रवाई समय पर होगी। एयरलाइन पायलट और परिचालक दल के सदस्यों के लिए आईपैड खरीदने की भी तैयारी कर रही है, जिन पर ‘कोरुसन’ उपलब्ध होगा। एयर इंडिया ने कहा, इसकी मदद से एयरलाइन के पूरे संगठन पर नजर रखी जा सकेगी, ताजा आंकड़ों तक पहुंच मिल सकेगी, जिनका उपयोग संभावित जोखिम का पता लगाने और उसका असर कम करने के लिए किया जा सकेगा। इस प्रकार परिचालन सुरक्षा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट और क्रू के लिए खरीदे जा रहे आईपैड
पायलट और चालक दल के सदस्यों के लिए एयरलाइन आईपैड खरीदने में भी लगी हुई है। जब इस सॉफ्टवेयर को पेश किया जाएगा, तो इन उपकरणों पर भी कोरुसन उपलब्ध होगा। कोरुसन एंड-टू-एंड सुरक्षा प्रबंधन को और बढ़ाएगा। इसमें रीयल-टाइम इंटेलिजेंस, रिपोर्टिंग और फ्लाइट के अंदर उड़ान के दौरान होने वाली घटनाओं की स्थिति शामिल है। आइडियाजेन सॉफ्टवेयर जोखिम के सभी पहलुओं को कवर करता है। इससे एयरलाइन को विमान के रखरखाव से लेकर बोर्ड पर केबिन क्रू चेक तक सुरक्षा डाटा की पूरी जानकारी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed