{"_id":"5e75a2198ebc3e78ba6058b9","slug":"air-india-to-mount-a-787-dreamliner-to-rome-italy-today-to-evacuate-students-other-travellers-or-any-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान आज होगा रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इटली में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान आज होगा रवाना
Sat, 21 Mar 2020 10:41 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में फंसे भारतीय नागरिकों और यात्रियों को निकालने के लिए शनिवार को एयर इंडिया का 787 ड्रीमलाइनर विमान रवाना होगा। यह विमान रविवार सुबह फंसे हुए लोगों को लेकर दिल्ली वापस लौटेगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक बयान जारी किया कि 22 मार्च से एक सप्ताह की अवधि के लिए भारत में किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि रोम के लिए उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे से अपराह्न ढाई बजे जाएगी। अधिकारी ने बताया कि उड़ान रविवार सुबह रोम में फंसे सभी भारतीयों को निकालकर दिल्ली लौट जाएगी।
विज्ञापन
Air India to mount a 787-Dreamliner to Rome today to evacuate students, other travellers or any Indians stranded there. The flight will return to Delhi tomorrow morning. pic.twitter.com/nfB2BCvt7d
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 21, 2020
गौरतलब हो कि 15 मार्च को कोरोना वायरस से प्रभावित ईरान और इटली में फंसे हुए 450 से अधिक भारतीयों को दो विमानों से वापस लाया गया और उन्हें अलग वार्ड में रखा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर सुबह करीब पौने दस बजे मिलान से कुल 218 भारतीय पहुंचे जिनमें अधिकतर छात्र थे। उन्हें दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला में आईटीबीपी के अलग वार्ड में ले जाया गया।
ईरान से 230 से अधिक भारतीय सुबह करीब सवा तीन बजे नई दिल्ली पहुंचे और उन्हें जैसलमेर के भारतीय सेना स्वास्थ्य केंद्र में अलग वार्ड में रखा गया। ईरान से निकाले गए भारतीयों का यह तीसरा जत्था है।
आईजीआई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा था कि वे सभी तेहरान से महान एयर के विमान से दिल्ली पहुंचे थे और उन्हें एयर इंडिया के दो विमानों से जैसलमेर ले जाया गया।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि ईरान से कुल 234 भारतीयों को निकाला गया है। रक्षा विभाग के प्रवक्ता कर्नल संबित घोष ने कहा था कि एयर इंडिया के दो विमानों से आज सुबह 236 लोग जैसलमेर पहुंचे।
मुरलीधरन ने ट्वीट किया था कि (इटली के) मिलान से 211 छात्रों समेत 218 भारतीय दिल्ली पहुंचे। सभी को 14 दिनों तक अलग रखा जाएगा। भारतीय जहां कहीं भी मुसीबत में हैं, भारत सरकार उन तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा था कि इटली सरकार, इटली में भारतीय दल, एयर इंडिया और विदेश मंत्री एस जयशंकर के सहयोग के लिए उनका शुक्रिया। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि इटली से आया विमान सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर उतरा।
बता दें कि चीन के बाद इटली दूसरा ऐसा देश है, जहां इस वायरस से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित है। इटली में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या तेज गति से बढ़ रही है। शुक्रवार को इटली में एक ही दिन में रिकॉर्ड 627 मौत इस महामारी के चलते दर्ज की गईं। इसके चलते देश में कई नए तरह के प्रतिबंध घोषित कर दिए गए हैं। इटली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,032 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या भी 41,035 से बढ़कर 47,021 पर पहुंच गई है।