फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India suspended its Captain Rohit Bhasin for shoplifting in Australia

ऑस्ट्रेलिया में दुकान से सामान चोरी करने के आरोप में एयर इंडिया ने कैप्टन को किया बर्खास्त

Sun, 23 Jun 2019 03:35 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 23 Jun 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
Air India suspended its Captain Rohit Bhasin for shoplifting in Australia
एयर इंडिया (फाइल फोटो)

एयर इंडिया के कैप्टन रोहित भसीन के खिलाफ आस्ट्रेलियाई क्षेत्रीय मैनेजर ने सिडनी एयरपोर्ट पर दुकान से सामान चोरी करने की शिकायत की है। एयर इंडिया ने कार्रवाई करते हुए कैप्टन रोहित भसीन को बर्खास्त कर दिया है। भसीन एआई301 फ्लाइट के कमांडर (पायलट) में से एक थे। इस विमान को 22 जून को सुबह 10.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) सिडनी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। 

विज्ञापन



एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि  उन्हें एक प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है जिसमें कहा गया है कि कैप्टन रोहित भसीन जो क्षेत्रीय निदेशक के रूप में भी काम कर कर रहे हैं, उन्होंने सिडनी में ड्यूटी फ्री शॉप से एक पर्स उठाया है। प्रारंभिक कार्रवाई में एयर इंडिया ने जांच गठित कर दी है और कैप्टन को बर्खास्त कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा, 'एयर इंडिया कि नीति शून्य सहिष्णुता की है और एयर इंडिया अपने कर्मचारियों के उचित व्यवहार पर बेहद सख्त है।'
विज्ञापन
विज्ञापन



एयर इंडिया की ओर से शनिवार से जारी किए गए बर्खास्तगी के में लिखा है, 'ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्रीय मैनेजर की ओर से शिकायत की गई है कि आपने (कैप्टन रोहित भसीन ने) 22 जून 2019 की फ्लाइट एआई301 की उड़ान से पहले, जिसके एक कमांडर आप भी थे, सिडनी एयरपोर्ट पर एक ड्यूटी फ्री दुकान से चोरी की है। आपके खिलाफ शुरू की जाने वाली किसी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई और लंबित जांच के पक्षपात के बिना, आपको तत्काल प्रभाव से बर्खास्तगी के अधीन रखा गया है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed