फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air india: retired crew were called on duty,technical error cause mistake

एअर इंडिया: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बुलाया ड्यूटी पर,तकनीकी खराबी से रोस्टर में गड़बड़ी

Sun, 05 Aug 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
air india: retired crew were called on duty,technical error cause mistake
गड़बड़ी

एअर इंडिया के रिटायर्ड और मृत कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने का मैसेज मिला तो हड़कंप मच गया। एअर इंडिया से ड्यूटी रोस्टर पुराने कर्मचारी जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या इस दुनिया में नहीं हैं सिस्टम में रिशेड्यूल हो गया । एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि ड्यूटी रोस्टर क्रू मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) से तैयार किया जाता है और इस हफ्ते उसमें कुछ तकनीकी खराबी हो गई।प्रवक्ता के मुताबिक सॉफ्टवेयर के पुराने वर्जन में तकनीकी खराबी आने की वजह से ऐसा हुआ।

विज्ञापन


जिन लोगों को ड्यूटी पर बुलाया गया उनके मुताबिक दो दिनों तक उन्हे सभी उड़ानों की जानकारी लगातार मेल पर मिल रही थी जो उनके समझ से बााहर था। एक ऐसी ही पूर्व एअर होस्टेस ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा कि 5 साल हो चुके हैं नौकरी से निवृत्त हुए लेकिन आज भी मुझे मेरे काम से प्रोफेशन से बेहद प्यार है। क्या मैं किसी वर्तमान एअर होस्टेस से यूनिफॉर्म उधार ले लूं ? और एक बार फिर चल पड़ूं यात्रियों के साथ उड़ान पर?
विज्ञापन


कुछ मृत पूर्व कर्मचारियों के फोन और मेल जो उनके परिवार जन देखते हैं उन्होने ने भी इस घटना के बारे में बताया। कुछ लोग अपनो को याद करते हुए इतने भावुक हो गये कि उन्होने सीएमएस में आई गड़बड़ी को शुक्रिया अदा किया। इस गलती की वजह से उन्हे एक बार फिर उनकी याद आ आई जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
हालांकि, समस्या को शुक्रवार सुबह तक सुलझा लिया गया लेकिन गनीमत थी कि इस तकनीकी खराबी से कोई बड़ी समस्या नहीं आई।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed