ऑक्सीजन की कमी के चलते बीमार बच्चे को एयर इंडिया ने इलाज के लिए अमेरिका जाने से रोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं यूं तो एयर इंडिया अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का दावा करती है लेकिन गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बीमार बच्चे को इसलिए अमेरिका जाने से रोक दिया गया क्योंकि उनके पास ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। मामला बीते मंगलवार का है जब सैनी अमेरिका के लिए रवाना होने वाले थे। बता दें कि 11 साल के जसराज सिंह सैनी के दिल में छेद है जिसका इलाज कराने के लिए वो अमेरिका जा रहे थे। उनका 2 जून को डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट था और 6 जून को इनकी सर्जरी होने वाली थी। लेकिन उन्हें एयर इंडिया की ओर से प्रतिबंधित कर दिया गया।
जसराज जो एयर इंडिया की एआई 191 से नेवार्क जा रहे थे, उनके परिवार का आरोप है कि एयर इंडिया की ओर से टिकट बुकिंग की टेलीफोन पर पुष्टि कर दी गई थी लेकिन जब वो हवाई अड्डे पहुंचे तो उनसे अगले दिन आने के लिए कहा गया। एयर इंडिया ने इस मामले कहा है कि सैनी से पहले 75 वर्षीय यात्री चेक इन कर चुके थे और उसकी ओर से दोनों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता करा पाना असंभव था।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एयर इंडिया के अधिकारी ने उन्हें बताया कि 17 घंटे की फ्लाइट में दो यात्रियों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है। अधिकारी का कहना है कि हमने सैनी के परिवारीजनों से कहा कि वे अपनी यात्रा को आगे के लिए टाल दें। उन्हें एक अन्य फ्लाइट के लिए भी कहा गया था।