{"_id":"66d934a687039f00ed0d3eb7","slug":"air-india-plane-makes-precautionary-landing-at-moscow-later-takes-off-for-brimingham-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एयर इंडिया के विमान की एहतियातन मॉस्को में लैंडिंग कराई गई, जाच के बाद ब्रिमिंघम के लिए उड़ान भरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: एयर इंडिया के विमान की एहतियातन मॉस्को में लैंडिंग कराई गई, जाच के बाद ब्रिमिंघम के लिए उड़ान भरी
Thu, 05 Sep 2024 10:03 AM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:03 AM IST
सार
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध तकनीकी समस्याओं के कारण विमान ने मॉस्को के शेरेमेत्येवो हवाई अड्डे पर एहतियातन लैंडिंग की। जांच के बाद विमान ब्रिमिंघम के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
एयर इंडिया।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से ब्रिमिंघम जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को बुधवार को मॉस्को में उतारना पड़ा। तकनीकी गड़बड़ी की आशंका की वजह से यह एहतियातन लैंडिंग कराई गई। मामले से जुड़े अधिकारी ने बताया कि जरूरी जांच के बाद विमान ने मॉस्को के लिए रवाना कर दिया गया। विमान गुरुवार सुबह ब्रिमिंघम में उतरा। बोइंग 787 विमान एआई 113 उड़ान का संचालन कर रहा था। हालांकि, एयर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध तकनीकी समस्याओं के कारण विमान ने मॉस्को के शेरेमेत्येवो हवाई अड्डे पर एहतियातन लैंडिंग की। जांच के बाद विमान ब्रिमिंघम के लिए उड़ान भरी। विमान में यात्रियों की संख्या के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन