Air India Plane Crash: 'मलबा साफ होने के बाद ही पता चलेगी हताहतों की सही संख्या', एनडीआरएफ का बयान
Air India Plane Crash: एनडीआरएफ की छह टीमें विमान दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। स्निफर डॉग्स की मदद से तलाशी जारी है। आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी ने कहा कि मलबा पूरी तरह हटने से पहले हताहतों की सही संख्या बताना संभव नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की छह टीमें शुक्रवार को विमान के दुर्घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चलाने में मुस्तैद रहीं। मलबा हटाने का काम पूरी रात चलता रहा। एनडीआरएफ का कहना है कि मलबे के पूरी तरह साफ होने से पहले हताहतों की सही संख्या के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मलबे में हताहतों की तलाश के लिए स्निफर डॉग की मदद भी ली जा रही है।
एनडीआरएफ अधिकारी हरिओम गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमारी छह टीमें जमीन पर काम कर रही हैं। कुछ समय प्रतीक्षा करें...जब तक घटनास्थल पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता, हम सही संख्या नहीं बता सकते। एनडीआरएफ के निरीक्षक विनय कुमार ने भी कहा कि अभी अभियान पूरा नहीं हुआ है। एनडीआरएफ के जवान शुक्रवार को खोजी कुत्तों के दस्ते के साथ दुर्घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश करते रहे।
ये भी पढ़ें: Plane Crash: क्या विमान में सबसे सुरक्षित होती है 11A सीट, कैसे बच सकती है यात्रियों की जान? विशेषज्ञों की राय
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास एआई 171 विमान हादसे के एक दिन बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, छात्रावास परिसर से छात्रों, प्रोफेसरों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामान के साथ बाहर निकलते देखा गया। सेकंड इयर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. तरुण ने बताया कि हादसे के बाद आग लग गई थी और फ्लैट से बाहर आना संभव नहीं था। उन्होंने किसी तरह खिड़की से कूदकर जान बचाई। डॉ. तरुण ने कहा कि वह फिलहाल कहीं और रहने की जगह तलाशेंगे।
वहीं, विमानन मंत्रालय ने आज पुष्टि की है कि उसे दुर्घटना की शिकार हुई एअर इंडिया की उड़ान एआई 171 का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। मंत्रालय ने बताया कि ब्लैक बॉक्स को इमारत की छत से बरामद किया गया। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने हादसे के तुरंत बाद पूरी ताकत से जांच शुरू कर दी थी। राज्य सरकार के 40 से अधिक कर्मचारी भी मौके पर मौजूद विमानन मंत्रालय की टीमों के साथ मिलकर राहत और जांच कार्य में जुटे हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि डीएफडीआर को छत से बरामद किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.