{"_id":"59e20e014f1c1bce538b76b3","slug":"air-india-plane-collided-into-an-tractor-at-delhi-s-indira-gandhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के विमान और ट्रैक्टर में टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया के विमान और ट्रैक्टर में टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से शंघाई के बीच उड़ान भरने वाली एयर इंडिया का विमान संख्या एआई 348 से इलेक्ट्रिक सामान से भरे ट्रैक्टर से टकरा गया। जोरदार टक्कर के कारण विमान के इंजन को नुकसान पहुंचा है।
एयर इंडिया के मुताबिक, यह हादसा शनिवार सुबह 11 बजे के करीब हुआ। लेकिन हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इसमें फ्लाइट का एक इंजन क्षतिग्रस्त हुआ है।
पढ़ें- दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक, फ्लाइट में चाकू लेकर घुसा यात्री
विज्ञापन
वहीं घटना के फौरन बाद जांच शुरू कर दी गई है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि, दरअसल विमान 11.40 बजे टेकऑफ के लिए निर्धारित किया गया था लेकिन उड़ान के लिए बोर्डिंग शुरू नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि बाद में यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई।