फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India pilot gets Corona positive in Delhi to Sydney flight

दिल्ली से सिडनी विमान लेकर गया एयर इंडिया का पायलट मिला कोरोना पॉजिटिव

Tue, 23 Jun 2020 08:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Jun 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
Air India pilot gets Corona positive in Delhi to Sydney flight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

एयर इंडिया का एक पायलट कोरोना संक्रमित मिला है। पायलट ने नई दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के लिए उड़ान भरी थी। एयरलाइंस के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पायलट शनिवार को संक्रमित पाया गया।  जानकारी के अनुसार पायलट की 16 जून को कोरोना जांच हुई थी और रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसी के चलते उसे 20 जून की दिल्ली-सिडनी उड़ान के लिए अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन


उड़ान भरने से पहले पायलट का सैंपल फिर से लिया गया था। सिडनी में उतरने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पायलट और कॉकपिट के दो क्रू सदस्यों को सिडनी में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पायलट यात्रियों और केबिन क्रू के संपर्क में नहीं आया था, इसलिए इन लोगों को क्वारंटीन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


एयर इंडिया के प्रोटोकॉल के अनुसार, उड़ान की तिथि से पांच दिन पहले पायलट और क्रू के लिए कोरोना की जांच कराना और रिपोर्ट निगेटिव आना अनिवार्य है। दिल्ली-सिडनी की 20 जून की उड़ान से चार दिन पहले पायलट की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके चलते उसे उड़ान की अनुमति दी गई थी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर उड़ान से पहले उसने जांच के लिए सैंपल क्यों दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed