{"_id":"5bf66107bdec226992759fe1","slug":"air-india-pilot-arvind-kathpalia-will-lose-his-automatic-access-to-airports","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्कोहल टेस्ट में फेल होने वाले एयर इंडिया के पायलट की बढ़ी मुश्किलें, अब छीनेगी यह आजादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अल्कोहल टेस्ट में फेल होने वाले एयर इंडिया के पायलट की बढ़ी मुश्किलें, अब छीनेगी यह आजादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया के वरिष्ठ पायलट अरविंद कठपालिया के फ्लाइंग लाइसेंस को तीन सालों के लिए रद्द कर दिया गया है। कठपालिया 11 नवंबर को उड़ान ड्यूटी से पहले शराब जांच में विफल पाए गए थे। जिसके बाद एयर इंडिया ने उन्हें उस दिन उड़ान ड्यूटी से हटा दिया था। अब उनसे हवाई अड्डे पर कभी भी आने-जाने की आजादी छीनी जा सकती है। नागर विमानन मंत्रालय ने कठपालिया के एयरपोर्ट एंट्री पास को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) जो एयरलाइन के कर्मचारियों और क्रू सदस्यों को पास जारी करता है उसने एयर इंडिया से कहा है कि वह कठपालिया का पास सरेंडर करे। जिसके जरिए उन्हें हवाई अड्डों और हवाई अड्डों के क्षेत्र में जाने की इजाजत होती है। बीसीएएस अधिकारी ने कहा, 'हमने एयर इंडिया से कहा है कि उनका पास जमा करवाएं क्योंकि वह अब लाइसेंस धारक नहीं हैं। यह पास सिर्फ उन लोगों को जारी होता जिसके पास कमर्शियल पायलट का लाइसेंस होता है।'
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे कहा, 'एयरलाइन के वरिष्ठ सदस्य जो हवाई अड्डे का मुआयना करने आते हैं उन्हें भी यह पास जारी किया जाता है। लेकिन कठपालिया के मामले में वह एयर इंडिया बोर्ड के सदस्य नहीं हैं तो उन्हें हवाई अड्डे के अंदर आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वह केवल यात्री के तौर पर अंदर आ सकते हैं। जब तक एयरलाइन उनके पास को हमारे पास जमा करवाती है तब तक हमने हवाई अड्डों से कहा है कि वह उन्हें आने की इजाजत न दें। बेशक वह हवाईअड्डा पर एंट्री पास क्यों न दिखाएं।'
विज्ञापन
कठपालिया को डायरेक्टर ऑपरेशंस के पद से 13 नवंबर को हटा दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैप्टन अमिताभ सिंह को उनके स्थान पर डायरेक्टर ऑपरेशंस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उनका लाइसेंस 3 साल के लिए निलंबित कर दिया था। कठपालिया 11 नवंबर रविवार को उड़ान ड्यूटी से पहले शराब जांच में विफल पाए गए थे। एयर इंडिया ने कठपालिया को उसी दिन उड़ान ड्यूटी से हटा दिया था। एयरलाइन ने उनके खिलाफ सतर्कता जांच का भी आदेश दिया है।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि चूंकी कठपालिया के पास अब कोई विभाग नहीं है इसलिए उनके एंट्री पास को बीसीएएस के पास जमा करवा दिया जाएगा। उन्हें आधिकारिक उद्देश्यों के लिए एयरपोर्ट जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 56 साल के एयर इंडिया के पायलट का लाइसेंस तीन साल के लिए 12 नवंबर को रद्द कर दिया था। डीजीसीए के नियम 24 के तहत चालक दल का कोई सदस्य उड़ान के 12 घंटे पहले तक शराब नहीं पी सकता।