फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India passengers stranded at Chicago airport await clarity on flight to Delhi

Air India: शिकागो एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के 300 यात्री फंसे, 24 घंटे से कर रहे दिल्ली आने का इंतजार

Thu, 16 Mar 2023 01:46 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 16 Mar 2023 01:46 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट को शिकागो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मंगलवार को 13.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) टेकऑफ करना था, लेकिन अभी तक यात्रियों को कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
Air India passengers stranded at Chicago airport await clarity on flight to Delhi
एअर इंडिया - फोटो : pixabay

विस्तार

दिल्ली के लिए एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी कारणों से रद्द होने के चलते मंगलवार से लगभग 300 यात्री अमेरिका में शिकागो एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। यात्रियों की शिकायत है कि उन्हें अभी भी यह नहीं बताया गया है कि वे दिल्ली के लिए कब उड़ान भर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट को शिकागो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मंगलवार को 13.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) टेकऑफ करना था और 15 मार्च को 14.20 बजे दिल्ली में उतरना था।

विज्ञापन


एक यात्री ने बताया कि वे करीब 24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक विमानन कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। शिकागो एयरपोर्ट से रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में यात्री ने कहा कि हम नहीं जानते कि वास्तव में क्या चल रहा है। हमें कब फ्लाइट मिलेगी, यह भी नहीं पता है। एक अन्य यात्री ने कहा कि वे करीब 24 घंटे से हवाईअड्डे पर इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी गई है कि वे दिल्ली के लिए कब उड़ान भर पाएंगे।
विज्ञापन


उधर, इस मामले पर एआर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 14 मार्च को तकनीकी कारणों से फ्लाइट एआई 126 को रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रभावित यात्रियों की मदद की जा रही है और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed