फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Impact of Middle East Conflict Flight Cancellations CEO Warning and Cost Controls

West Asia: एयर इंडिया की वित्तीय सेहत पर मंडराया खतरा, 2500 उड़ानें रद्द; CEO ने दी फिजूल खर्ची रोकने की सलाह

Sun, 22 Mar 2026 03:06 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 22 Mar 2026 03:06 PM IST
सार

ईरान इस्राइल युद्ध की मार केवल मध्य पूर्व की उड़ानों तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रिटेन, यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानें अब बहुत लंबे और घुमावदार रास्तों से गुजर रही हैं। इस वजह से ईंधन की खपत भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Air India Impact of Middle East Conflict Flight Cancellations CEO Warning and Cost Controls
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

Air India: पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष ने भारतीय विमानन क्षेत्र की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। इस बीच एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी दे डाली है। कैंपबेल विल्सन ने कहा कि युद्ध का असली वित्तीय झटका अभी लगना बाकी है। उन्होंने साफ कहा कि अब समय आ गया है जब कंपनी को फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
विज्ञापन


आसमान में ब्लैकआउट जैसी स्थिति!
पिछले 22 दिनों से पश्चिम एशिया में जंग के हालात हैं। इस वजह से इन इलाकों से गुजरने वाले विमानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या फिर रद्द करना पड़ रहा है। विल्सन ने कहा कि युद्ध शुरू होने के महज तीन हफ्तों के भीतर एयर इंडिया को मध्य पूर्व जाने वाली अपनी लगभग 2,500 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। फिलहाल एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस इस क्षेत्र में अपनी क्षमता का केवल 30 प्रतिशत ही परिचालन कर पा रहे हैं। कई देशों के हवाई क्षेत्र या तो पूरी तरह बंद हैं या फिर इतने असुरक्षित हैं कि वहां विमान ले जाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Qatar Helicopter Crash: कतर में हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, एक अभी भी लापता; बचाव अभियान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबा रास्ता महंगा ईंधन
इस युद्ध की मार केवल मध्य पूर्व की उड़ानों तक सीमित नहीं है। ब्रिटेन, यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानें अब बहुत लंबे और घुमावदार रास्तों से गुजर रही हैं। हवाई क्षेत्र पर पाबंदी की वजह से विमानों को डायवर्ट करना पड़ रहा है। इससे ईंधन की खपत में भी भारी इजाफा हुआ है। एयर इंडिया के सीईओ विल्सन ने कहा कि बाजार में कच्चे तेल और जेट ईंधन की कीमतें दोगुनी से ज्यादा हो चुकी हैं। हालांकि, इसका पूरा वित्तीय असर कंपनी के बैलेंस शीट पर अगले महीने से दिखना शुरू होगा।

यात्रियों की जेब पर बोझ 
संकट को देखते हुए एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और अकासा एयर ने टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगाना शुरू कर दिया है। एयर इंडिया के सीईओ विल्सन ने कहा कि हर यात्री बढ़े हुए किराए देने को तैयार नहीं होते। हम एक सीमा तक ही कीमतें बढ़ा सकते हैं, उसके बाद लोग यात्रा करना बंद कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed