{"_id":"664f98b3f6b0b8cddc0878d3","slug":"air-india-gives-salary-increments-to-staff-announces-target-performance-bonus-for-pilots-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: दो साल बाद एयर इंडिया ने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की, पायलटों को मिलेगा बोनस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: दो साल बाद एयर इंडिया ने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की, पायलटों को मिलेगा बोनस
Fri, 24 May 2024 12:57 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 24 May 2024 12:57 AM IST
सार
Air India: एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की है। इसके अलावा, एयरलाइन ने पायलटों के लिए वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस की व्यवस्था भी शुरू की है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि वेतन में बढ़ोत्तरी का फैसला एक अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा
विज्ञापन
एयर इंडिया।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
टाटा समूह के नियंत्रण में जाने के दो साल बाद एयर इंडिया के कर्मियों के वेतन में पहली बार वृद्धि की गई है। साथ ही, एयरलाइन ने पायलटों के लिए वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस की व्यवस्था भी शुरू की है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि वेतन में बढ़ोतरी का फैसला एक अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों को बोनस भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया मुख्य मानव संसाधन अधिकारी रवींद्र कुमार जीपी ने कर्मचारियों के वेतन वृद्धि और प्रदर्शन बोनस की घोषणा की। एयरलाइन के साथ अभी करीब 18 हजार कर्मचारी जुड़े हुए हैं। एयर इंडिया का नियंत्रण जनवरी 2022 में टाटा समूह के हाथों में चला गया था। जिसके दो साल बाद पहली बार इसके कर्मियों का वेतन बढ़ाया गया है। पिछले साल पुराने कर्मचारियों के अनुबंध पुनर्गठन और मुआवजा का ही काम हुआ था। सूत्रों ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए तय वेतन में वृद्धि के अलावा एयरलाइन ने कंपनी और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अपने पायलटों के लिए वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस की पेशकश की है, जो वित्त वर्ष 2024-25 से लागू होगा।
विज्ञापन
वेतन संशोधन के साथ फर्स्ट ऑफिसर्स और कैप्टन के मासिक तय वेतन में 5,000 रुपये की वृद्धि होगी। वहीं कमांडर्स और सीनियर कमांडर्स के मामले में मासिक वेतन बढ़ोतरी 11 हजार और 15 हजार रुपये होगी। जूनियर फर्स्ट ऑफिसर के मासिक य वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस का भुगतान कंपनी और एक व्यक्ति के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि उम्मीदों को पूरा करने वाले एक जूनियर फर्स्ट ऑफिस को 42 हजार रुपये का वार्षिक बोनस मिलेगा और यह राशि फर्स्ट ऑफिसर्स के लिए 60 हजार रुपये प्रति वर्ष होगी। कमांडर्स के लिए वार्षिक बोनस की राशि 1.32 लाख रुपये और सीनियर कमांडर्स के लिए 1.80 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन