फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India flight returned to IGI from a height of 20,000 feet

हवा का दबाव कम होने से 20,000 फीट की ऊंचाई पर अटकी 220 यात्रियों की सांस

Thu, 07 Mar 2019 05:34 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 07 Mar 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
Air India flight returned to IGI from a height of 20,000 feet
फाइल फोटो

आईजीआई एयरपोर्ट से फ्रैंकफर्ट जा रहे एयर इंडिया के विमान में 20,000 की फीट की ऊंचाई पर हवा का दबाव कम होने से 220 यात्रियों की जान सांसत में आ गई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान की तत्काल आईजीआई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। 

विज्ञापन


एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट से उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही एयर इंडिया के विमान एआई 121 में हवा का दबाव होने से यात्रियों को उलझन महसूस होने लगी। यात्रियों को तत्काल ऑक्सीजन मॉस्क की मदद लेनी पड़ी। उस वक्त विमान 20,000 फीट की ऊंचाई पर था। 
विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस दिल्ली की ओर मोड़ा गया। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। एयरलाइन के अनुसार, अब बृहस्पतिवार को विमान बदलकर यात्रियों को रवाना किया जाएगा। सभी यात्रियों को रहने और खाने की मदद दी गई है। एआई121 दिल्ली से फ्रैंकफर्ट की उड़ान नियमित दोपहर 1.35 बजे रवाना होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed