फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Flight San Francisco to Mumbai via Kolkata Delayed Due to Technical Glitch in Engine news in Hindi

Air India: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी, कोलकाता में यात्रियों को उतारा गया

Tue, 17 Jun 2025 07:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Jun 2025 07:30 AM IST
सार

सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से यात्रियों को कोलकाता में निर्धारित ठहराव के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरना पड़ा। फ्लाइट के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी, इस वजह से कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरने में देरी हुई। 

विज्ञापन
Air India Flight San Francisco to Mumbai via Kolkata Delayed Due to Technical Glitch in Engine news in Hindi
कोलकाता में खड़ा एअर इंडिया का विमान - फोटो : PTI

विस्तार

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से मंगलवार को कोलकाता के हवाई अड्डे पर विमान के निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को उतारना पड़ा। फ्लाइट एआई180 समय पर 0045 बजे हवाई अड्डे पर पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग 0520 बजे विमान से सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया। विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि उड़ान सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


क्या है मामला?
एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 निर्धारित समय के अनुसार सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट से रवाना हुई। हालांकि, कोलकाता एयरपोर्ट पर सुबह 12:45 बजे पहुंचने पर इसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। चार घंटे से अधिक समय बाद सुबह 5:20 बजे एक बताया गया कि सभी यात्रियों को विमान से उतरना होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया विमान के पायलट सुमित सभरवाल को अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर शव गृह के लिए रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद हादसे के बाद डर का माहौल
घटना पांच दिन पहले अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के विमान एआई-171 के उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास भवन से टकराने के बाद हुई। दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू सदस्य और दो पायलट सहित 242 लोग सवार थे। ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी।

Air India Flight San Francisco to Mumbai via Kolkata Delayed Due to Technical Glitch in Engine news in Hindi
कोलकाता में खड़े एअर इंडिया के विमान से उतरते यात्री - फोटो : PTI

दिल्ली आ रहे एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान में आई थी खराबी
इससे पहले बीते दिन हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को बीच उड़ान में ही तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा था। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित यह फ्लाइट AI315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है।

रविवार को लंदन से चेन्नई आ रही फ्लाइट में भी हुई थी दिक्कत
इससे पहले रविवार को लंदन के हीथ्रो हवाइ अड्डे से चेन्नई (भारत) के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए35 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी दिक्कत महसूस की थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दोपहर 1:16 बजे (ब्रिटिश समयानुसार) पर 36 मिनट की देरी से उड़ा, लेकिन लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर पायलटों ने फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत पाए। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को डोवर की खाड़ी के ऊपर होल्डिंग पैटर्न में घुमते हुए कई चक्कर लगाए। इसी दौरान विमान लगभग 30 मिनट तक 12,000 फीट पर रहा और सुरक्षित लैंडिंग के लिए अतिरिक्त ईंधन हवा में ही गिराया गया, ताकि वजन कम हो सके। कुल लगभग एक घंटा 45 मिनट बाद विमान ने हीथ्रो के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों और क्रू को सकुशल उतार लिया गया।

Air India Flight San Francisco to Mumbai via Kolkata Delayed Due to Technical Glitch in Engine news in Hindi
कोलकाता में खड़े एअर इंडिया के विमान से उतरते यात्री - फोटो : PTI

लुफ्थांसा की फ्लाइट को यू-टर्न लेकर फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट वापस जाना पड़ा था
हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की एक फ्लाइट को भी रविवार शाम को यू-टर्न लेकर फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर वापस उतरना पड़ा था। फ्लाइट LH752 जर्मनी से रवाना हुई थी। उसे सोमवार सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। लुफ्थांसा एयरलाइंस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था कि हमें हैदराबाद में उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसीलिए विमान ने यू-टर्न लिया और वापस लौट आया। 

बम की धमकी वाला ईमेल मिला था
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 15 जून 2025 को शाम 18:01 बजे हैदराबाद हवाई अड्डे पर लुफ्थांसा फ्लाइट एलएच 752 को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। बम की धमकी के बाद आकलन समिति का गठन किया गया और एसओपी के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइन को मूल स्थान या निकटतम उपयुक्त हवाई अड्डे पर वापस जाने की सलाह दी गई।

लखनऊ में सऊदी के विमान के पहियों से धुआं निकलता देखा गया
इससे पहले 15 जून की सुबह जेद्दा से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे सऊदी अरब के एक विमान के पहियों से धुआं निकलता हुआ देखा गया। विमान बचाव और अग्निशमन (ARFF) की टीम मौके पर पहुंची। सऊदी अरब की टीम के साथ मिलकर धुएं को नियंत्रित किया गया और विमान को किसी भी अनहोनी से बचाया गया। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और एयरपोर्ट संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed