फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India flight delayed by one hour after fight between crew member and pilot

पायलट और क्रू मेंबर प्लेन में नहीं ले जा सकेंगे खाना, एयर इंडिया ने लगाया प्रतिबंध

Thu, 20 Jun 2019 06:49 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 20 Jun 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Air India flight delayed by one hour after fight between crew member and pilot

एयर इंडिया के एक विमान में बंगलूरू एयरपोर्ट पर सोमवार को पायलट और क्रू स्टाफ के बीच खाना खाने के बाद टिफिन धोने को लेकर जमकर झगड़ा हो गया। इस मामले की जांच शुरू करते हुए सरकारी विमानन कंपनी के प्रबंधन ने तय किया है कि पायलट व केबिन क्रू मेंबर अब अपने घर से खाना नहीं ला सकेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, प्रबंधन ने इस प्रतिबंध को कानूनी रूप देने की भी तैयारी कर ली है।


loader

दरअसल एयर इंडिया के विमान एआई772 को बंगलूरू एयरपोर्ट से सोमवार सुबह 11.40 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरनी थी। विमान उड़ान भरने के लिए तैयार खड़ा था। इसी दौरान विमान के कैप्टन ने खाना खाने के बाद एक केबिन क्रू मेंबर को अपना टिफिन साफ करने का आदेश दिया।

क्रू मेंबर के मना करने पर दोनों में कहासुनी शुरू हुई, जो बड़े झगड़े में बदल गई। क्रू स्टाफ के अन्य सदस्यों ने इसकी सूचना एयर इंडिया के आला अधिकारियों को दी। इसके बाद आपस में झगड़ रहे पायलट और क्रू मेंबर को विमान से नीचे उतार दिया गया। नया स्टाफ आने पर विमान करीब 2 घंटे की देरी से कोलकाता के लिए उड़ान भर पाया। 

राष्ट्रीय एयरलाइंस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार की घटना को गंभीरता से लिया गया है। हम जल्दी ही पायलटों को अपने घर से विमान में खाना नहीं लाने के लिए कहेंगे।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी पर खाना लाने वाले पायलटों व क्रू मेंबर को प्रतिबंधित किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि कैप्टन और क्रू मेंबर को दिल्ली मुख्यालय तलब किया गया है। इन दोनों यहां बृहस्पतिवार को पेश होने की संभावना है। 

तीन महीने पहले बाहर का खाना किया था प्रतिबंधित

एयर इंडिया ने इससे पहले 27 मार्च को भी अपने पायलटों के लिए खाने को लेकर एक आदेश जारी किया था। उस आदेश में उड़ान के दौरान पायलटों पर बाहर से किसी खास तरह के खाने का ऑर्डर देने का प्रतिबंध लगाया गया था।

पायलटों को कहा गया था कि वह कंपनी की तरफ से तय मेन्यू के मुताबिक ही खाना खाएं। यह आदेश पायलटों की तरफ से बर्गर, सूप, तली हुई मछली और पिज्जा जैसे ऑर्डर दिए जाने की खबरें सामने आने के बाद जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed