{"_id":"65300425bf6dff9ee604abe5","slug":"air-india-express-unveils-new-brand-identity-aircraft-livery-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई ब्रांड आइडेंटिंटी और डिजाइन का अनावरण, इसमें चार नए रंगों की दी गई जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई ब्रांड आइडेंटिंटी और डिजाइन का अनावरण, इसमें चार नए रंगों की दी गई जगह
Wed, 18 Oct 2023 09:43 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 18 Oct 2023 09:43 PM IST
सार
Air India Express: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को अपनी नई ब्रांड आइडेंटिटी और मेकओवर का अनावरण किया, जिसमें मुख्य रूप से नारंगी और फिरोजा रंग शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
New Air India Express
- फोटो : ANI
विस्तार
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को अपनी नई ब्रांड आइडेंटिटी और मेकओवर का अनावरण किया, जिसमें मुख्य रूप से नारंगी और फिरोजा रंग शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस, एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयर एशिया इंडिया) का अपने साथ विलय करने की प्रक्रिया में है और इकाई टाटा समूह की कम लागत वाली वाहक होगी। एयर इंडिया द्वारा अपनी नई ब्रांड आइडेंटिटी का अनावरण करने के दो महीने बाद मुंबई हवाई अड्डे पर नई विजुअल आइडेंटिटी का अनावरण किया गया।
विज्ञापन
#WATCH | Mumbai: Air India Express unveils new look and aircraft livery. New Air India Express wears four colours including orange, turquoise, tangerine and ice blue
विज्ञापन विज्ञापन
Air India Express and AIX Connect-Air Asia India will operate as one airline. pic.twitter.com/R7helUGy7B— ANI (@ANI) October 18, 2023
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'एयरलाइन की नई विजुअल आइडेंटिटी में ऑरेंज और फिरोजा ऊर्जावान और प्रीमियम रंग है, जिसमें एक्सप्रेस टेंजेरीन और एक्सप्रेस आइस ब्लू द्वितीयक रंगों के रूप में शामिल हैं। ऑरेंज एयरलाइन के उत्साह और ब्रांड मूल्यों का प्रतीक है। फिरोजा संवेदनशीलता का प्रतीक है। एयरलाइन के अनुसार, पहले नए बोइंग 737-8 विमान की वेशभूषा बंधनी टेक्सटाइल डिजाइन से प्रेरित है।
उन्होंने कहा, 'शामिल किए जा रहे आगामी विमानों में अजरख, पटोला, कांजीवरम, कलमकारी आदि सहित अन्य पारंपरिक पैटर्न से प्रेरित डिजाइन होंगे, जो भारत की कलात्मक विविधता को प्रदर्शित करेंगे।' विज्ञप्ति में कहा गया है, 'एयरलाइन का 'पैटर्न ऑफ इंडिया' थीम राष्ट्र की भावना को समाहित करता है और एक दृश्य यात्रा के माध्यम से अपनी कहानियों को साझा करता है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा कि री-ब्रांडिंग उसकी महत्वाकांक्षी विकास और परिवर्तन यात्रा में एक नए चरण का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत बोइंग बी 737-8 विमान को शामिल करने के साथ होगी।
उन्होंने कहा, 'अगले 15 महीनों में 50 विमानों को बेड़े में शामिल किया जाना है और हम कम समय में इसका आकार दोगुना कर लेंगे।' उन्होंने कहा, अगले पांच वर्षों के दौरान हमारा लक्ष्य लगभग 170 नैरो-बॉडी विमानों के बेड़े तक पहुंचना है, जिसका नेटवर्क भारत में घरेलू और कम दूरी के अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फैला हुआ है।
एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया इंडिया का विलय अब अंतिम चरण में है।