फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India evacuation flights from Ukraine costing Rs 7 to 8 lakh per hour says Airline Source

एयर इंडिया: यूक्रेन से उड़ानों पर हर घंटे खर्च हो रहे सात से आठ लाख, एक ट्रिप पर कुल लागत 1.10 करोड़ से ज्यादा

Sun, 27 Feb 2022 04:15 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 27 Feb 2022 04:15 PM IST
सार

भारत सरकार यूक्रेन से आने वाले लोगों से उड़ान का शुल्क नहीं ले रही है। कुछ राज्य सरकारों ने भी एलान किया है कि अपने नागरिकों की वापसी का खर्च वहन करेंगी।

विज्ञापन
Air India evacuation flights from Ukraine costing Rs 7 to 8 lakh per hour says Airline Source
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया की ओर से उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। इन उड़ानों के संचालन में लागत 1.10 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है और यह राशि उड़ानों की अवधि के अनुसार और ऊपर जा सकती है। 

विज्ञापन

 
एयर इंडिया इस सेवा का संचालन ड्रीमलाइनर के नाम से प्रसिद्ध बोइंग 787 विमान के साथ युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन के पड़ोसी देशों से कर रहा है। इनमें रोमानिया और हंगरी भी शामिल हैं। अब तक एयरलाइन सैकड़ों भारतीय नागरिकों को देश वापस ला चुकी है।
विज्ञापन


इन उड़ानों पर खर्च भारत सरकार कर रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया के एक सूत्र ने बताया है कि ड्रीमलाइनर के साथ एक चार्टर्ड उड़ान का संचालन करने में सात से आठ लाख रुपये प्रति घंटे तक का खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि किसी उड़ान पर खर्च हो रही कुल राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि हम कहां जा रहा हैं और कितनी दूर जा रहे हैं। इसके अलावा कुल लागत में क्रू, ईंधन, नेविगेशन, लैंडिंग और पार्किंग शुल्क भी शामिल होंगे। 

बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से उड़ानों का संचालन कर रही एयर इंडिया
वर्तमान में एयर इंडिया रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए उड़ानों का संचालन कर रही है। ये दोनों एयरलाइन के लिए ऑफलाइन स्टेशन हैं। इसका अर्थ है कि इन स्थानों के लिए इसकी निर्धारित सेवाएं संचालीत नहीं होती हैं।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार शनिवार को बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची उड़ान की अवधि करीब छह घंटे थी। बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचे विमान ने भी करीब छह घंटे उड़ान भरी थी। आने-जाने में एक उड़ान पर हर घंटे सात से आठ लाख खर्च हो रहे हैं।


इस हिसाब से आने और जाने में एक उड़ान पर 1.10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। यह आंकड़ा इस अनुमान के आधार पर है कि विमान की कुल उड़ान अवधि लगभग 14 घंटे की होगी। इसकी अवधि में बढ़ोतरी होने पर कुल खर्च भी ऊपर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed