फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Delhi to San Francisco flight caught fire at Delhi airport

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान में लगी आग, मरम्मत के दौरान हादसा

Thu, 25 Apr 2019 10:13 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 25 Apr 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Air India Delhi to San Francisco flight caught fire at Delhi airport
एयर इंडिया के विमान में आग लगी - फोटो : ANI

दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार रात को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एयर इंडिया के बोइंग 777 विमान में अचानक आग लग गई। विमान के ऑक्जिलियरी पावर यूनिट में उस समय आग लगी जब उसकी मरम्मत की जा रही थी। गनीमत रही कि हादसे के समय विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था।

विज्ञापन

 

यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या बी777-200एलआर में हुई। यह विमान दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहा था। हवाई अड्डे पर जब विमान का मरम्मत कार्य चल रहा था तब इसके पिछले हिस्से में आग लग गई। यही वजह थी कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान के एसी मरम्मत कार्य के बाद उसे रवाना होना था। मगर विमान में अचानक आग लगने से उड़ान को रद्द करना पड़ा। 25 अप्रैल को रवाना होने वाली उड़ान अब गुरुवार को दस बजे के आसपास रवाना होगी। बोइंग विमानों को लेकर पिछले दिनों में कई घटनाएं ना केवल भारत में बल्कि दुनिया भर से सामने आई हैं।


इंथियोपिया में बोइंग विमान हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से पूरी दुनिया बोइंग विमान को लेकर अलर्ट पर हैं। चीन, इथियोपिया, सिंगापुर समेत दुनिया के कई बड़े देशों ने बोइंग की सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed