फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India crew gave Iftar food to passenger who asked for water, praised on twitter

एयर इंडिया ने पेश की मिसाल, उड़ान के दौरान रोजेदार यात्री ने मांगा पानी, मिला इफ्तार का खाना

Wed, 22 May 2019 03:07 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 22 May 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Air India crew gave Iftar food to passenger who asked for water, praised on twitter
सांकेतिक तस्वीर

एयर इंडिया एलायंस फ्लाइट के क्रू मेंबर और स्टाफ ने एक उड़ान के दौरान कुछ ऐसा काम कर दिया कि इंटरनेट पर चारों ओर उसकी वाहवाही हो रही है। दरअसल, उड़ान के दौरान एक मुस्लिम यात्री ने स्टाफ से पानी की मांग की थी, स्टाफ ने यात्री को पानी तो दिया ही साथ ही इफ्तार का भोजन भी उपलब्ध कराया। 

विज्ञापन


दरअसल, पत्रकार रिफत जावेद गोरखपुर से दिल्ली जा रहे थे। चूंकि यह रमजान का महीना है तो उन्होंने रोजा भी रखा था। रोजा इफ्तारी के समय वह फ्लाइट में ही थे, तो उन्होंने एयर होस्टेस से पानी मांगा। पूरा दिन भूखे-प्यासे रहने की वजह से पानी की बोतल उन्होंने तुरंत खत्म कर दी और यह बताते हुए कि वह रोजे से हैं, उन्होंने एक बोतल पानी और मांगा। 
विज्ञापन


यह सुनकर एयर होस्टेस ने उन्हें बैठने को कहा और पानी लाने चली गई। लेकिन, जब वह वापस आई तो पानी के साथ जावेद के लिए खाना भी लेकर आई। एयर होस्टेस के इस कदम से जावेद बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने अपना यह अनुभव ट्विटर पर शेयर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिफत ने ट्विटर पर लिखा, 'जब मैं एयर इंडिया एलायंस की फ्लाइट में गोरखपुर से दिल्ली जा रहा था : इफ्तार का समय करीब आ रहा था तो मैं केबिन क्रू मेंबर मंजुला के पास गया और पानी मांगा। उन्होंने मुझे एक छोटी बोतल दी। मैंने कहा कि मैं रोजा हूं तो क्या मुझे एक बोतल पानी और मिल सकता है?'
'इस पर मंजुला ने कहा, 'आपने अपनी सीट क्यों छोड़ी? आप कृपया अपनी सीट पर बैठ जाएं।' इसके कुछ देर बाद वह दो सैंडविच के साथ वापस आईं और कहा कि कुछ और चाहिए हो तो झिझकिएगा नहीं।मुझे और जरूरत नहीं थी, मेरे लिए यह पर्याप्त से ज्यादा था। इसमें भी सबसे ज्यादा संतोष देने वाला मंजुला का दिल जीत लेने वाला व्यवहार था। यह मेरा भारत है।'
रिफत के इन ट्वीट्स को यूजर्स ने हाथोंहाथ लिया और एयरलाइन के साथ साथ भारत की विविधता में एकता और सर्वधर्म समभाव वाली संस्कृति की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed