एयर इंडिया ने पेश की मिसाल, उड़ान के दौरान रोजेदार यात्री ने मांगा पानी, मिला इफ्तार का खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया एलायंस फ्लाइट के क्रू मेंबर और स्टाफ ने एक उड़ान के दौरान कुछ ऐसा काम कर दिया कि इंटरनेट पर चारों ओर उसकी वाहवाही हो रही है। दरअसल, उड़ान के दौरान एक मुस्लिम यात्री ने स्टाफ से पानी की मांग की थी, स्टाफ ने यात्री को पानी तो दिया ही साथ ही इफ्तार का भोजन भी उपलब्ध कराया।
दरअसल, पत्रकार रिफत जावेद गोरखपुर से दिल्ली जा रहे थे। चूंकि यह रमजान का महीना है तो उन्होंने रोजा भी रखा था। रोजा इफ्तारी के समय वह फ्लाइट में ही थे, तो उन्होंने एयर होस्टेस से पानी मांगा। पूरा दिन भूखे-प्यासे रहने की वजह से पानी की बोतल उन्होंने तुरंत खत्म कर दी और यह बताते हुए कि वह रोजे से हैं, उन्होंने एक बोतल पानी और मांगा।
यह सुनकर एयर होस्टेस ने उन्हें बैठने को कहा और पानी लाने चली गई। लेकिन, जब वह वापस आई तो पानी के साथ जावेद के लिए खाना भी लेकर आई। एयर होस्टेस के इस कदम से जावेद बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने अपना यह अनुभव ट्विटर पर शेयर किया।
रिफत ने ट्विटर पर लिखा, 'जब मैं एयर इंडिया एलायंस की फ्लाइट में गोरखपुर से दिल्ली जा रहा था : इफ्तार का समय करीब आ रहा था तो मैं केबिन क्रू मेंबर मंजुला के पास गया और पानी मांगा। उन्होंने मुझे एक छोटी बोतल दी। मैंने कहा कि मैं रोजा हूं तो क्या मुझे एक बोतल पानी और मिल सकता है?'
'इस पर मंजुला ने कहा, 'आपने अपनी सीट क्यों छोड़ी? आप कृपया अपनी सीट पर बैठ जाएं।' इसके कुछ देर बाद वह दो सैंडविच के साथ वापस आईं और कहा कि कुछ और चाहिए हो तो झिझकिएगा नहीं।मुझे और जरूरत नहीं थी, मेरे लिए यह पर्याप्त से ज्यादा था। इसमें भी सबसे ज्यादा संतोष देने वाला मंजुला का दिल जीत लेने वाला व्यवहार था। यह मेरा भारत है।'On my way back to Delhi in @airindiain Alliance from Gorakhpur: Iftar time was nearing so I walked up to cabin crew member Manjula, asked for some water. She gave me a small bottle. I asked, “can I pls have 1 more bottle since I’m fasting?”
— Rifat Jawaid (@RifatJawaid) May 18, 2019
Manjula replied, “why did you... pic.twitter.com/QaMoAR5CqC
रिफत के इन ट्वीट्स को यूजर्स ने हाथोंहाथ लिया और एयरलाइन के साथ साथ भारत की विविधता में एकता और सर्वधर्म समभाव वाली संस्कृति की जमकर तारीफ की।..leave your seat?You pls return to your seat.” Minutes later she arrived with two sandwiches and said, “please don’t hesitate to ask for more.”
— Rifat Jawaid (@RifatJawaid) May 18, 2019
Of course I didn’t need more. They were more than adequate for me. What was the most satisfying was Manjula’s heartwarming gesture. pic.twitter.com/DeXhvMnxwJ