{"_id":"5c5aa3a9bdec2256ab4e6422","slug":"air-india-cmd-becomes-new-civil-aviation-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के सीएमडी खरोला बने नये नागर विमानन सचिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया के सीएमडी खरोला बने नये नागर विमानन सचिव
Wed, 06 Feb 2019 03:47 PM IST
अजय सिंह
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 06 Feb 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
प्रदीप सिंह खरोला
एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को बुधवार को नागर विमानन सचिव नियुक्त किया गया। एक सरकारी आदेश में इसकी जानकारी दी गयी। खरोला 1985 के कर्नाटक काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उन्हें नवंबर 2017 में एयर इंडिया का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बनाया गया था।
विज्ञापन
पूर्व सचिव राजीव नयन चौबे के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था। चौबे को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य बनाया गया है।