कुणाल कामरा नाम होने की यात्री ने चुकाई कीमत, एयर इंडिया ने रद्द किया टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया ने पत्रकार से बदसलूकी करने के कारण कॉमेडियन कुणाल कामरा को अगले आदेश तक प्रतिबंधित किया हुआ है। इसका खामियाजा एक व्यक्ति को भुगतना पड़ा जिसका नाम भी कुणाल कामरा है। एयरलाइन ने उसके टिकट को खारिज कर दिया और उसे बोर्ड करने की भी इजाजत नहीं दी।
एयर इंडिया ने कहा, 'कामरा के एयर इंडिया में चढ़ने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसका हमारा सिस्टम में उल्लिखित है इसीलिए उनका नाम अपने आप खारिज हो गया। यात्री के सभी कागजों की जांच करने के बाद उसे विमान में बैठने की इजाजत दी गई।'
Air India canceled ticket of a namesake of comedian Kunal Kamra. Airline says, "Kamra is banned to board Air India. It’s mentioned in our system that’s why his name was automatically rejected. After verification of all the credentials of the passenger, we allowed him to board". pic.twitter.com/qJkM96HEe5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 6, 2020
क्या है पूरा मामला
कॉमेडियन कुणाल पर आरोप है कि मुंबई से लखनऊ की एक उड़ान के दौरान उन्होंने पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ विमान में बदसलूकी की। जिसके बाद कुणाल को इंडिगो ने छह महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं एयर इंडिया ने अगले आदेश तक कुणाल को बैन कर दिया है।कौन हैं कॉमेडियन कुणाल कामरा
कामरा सबसे पहले अपने शो 'शट्अप या कुणाल' से लोगों की नजर में आए थे। इससे पहले कुणाल ने साल 2017 में यूट्यूब पर इंटरव्यू करना शुरू किया था। कुणाल ने उस दौरान कई इंटरव्यू किए और चर्चा का विषय बन गए। कुणाल ने उस वक्त रवीश कुमार, असदुद्दीन ओवैसी, कन्हैया कुमार, उमर खालिद, शेहला रशीद, जिग्नेश मेवाणी, अरविंद केजरीवाल, जावेद अख़्तर और प्रियंका चतुर्वेदी सहित कई लोगों का इंटरव्यू किया था।पिछले साल कुणाल कांग्रेस नेता शशि थरूर को बतौर कॉमेडियन मौका दे चुके हैं। कुणाल ने शो 'वन माइक स्टैंड' में शशि थरूर को मेंटॉर किया था। शो में शशि और कुणाल के अलावा तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा भी नजर आए थे। वह सोशल मीडिया पर मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके कई सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में भी आ जाते हैं।