फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India announced compensation for workers who died of coronavirus

एयर इंडिया के कई कर्मियों की कोरोना वायरस से मौत, कंपनी ने किया मुआवजे का एलान

Tue, 21 Jul 2020 06:38 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 21 Jul 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Air India announced compensation for workers who died of coronavirus
एयर इंडिया - फोटो : Air India

एयर इंडिया ने एक आधिकारिक परिपत्र जारी कर कहा है कि उसके कुछ कर्मियों की कोविड-19 से मौत हो गई है और उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि कोरोना वायरस से कितने कर्मी संक्रमित हुए हैं और कितनों की मौत हुई है।

विज्ञापन


20 जुलाई को जारी आंतरिक परिपत्र में कहा गया है, कंपनी के कई कर्मी कोविड से संक्रमित पाए जा चुके हैं और कुछ की इस महामारी के चलते मौत भी हो चुकी है। उनके परिवार के हितों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के परिवार या कानूनी उत्तराधिकारी को मुआवजा देने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


परिपत्र में कहा गया है कि कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले स्थायी कर्मचारियों के परिवारों या कानूनी उत्तराधिकारियों को 10-10 लाख, अनुबंध पर काम करने वालों के लिए पांच-पांच लाख और एक साल तक लगातार काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों के परिजनों को 90 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिपत्र के अनुसार ठेकेदार अथवा सेवा प्रदाता के जरिए काम पर लगने वाले व्यक्ति के परिवार या कानूनी उत्तराधिकारी को दो महीने के मूल वेतन के बराबर राशि का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed