{"_id":"5bc4165ebdec2269aa2a0ce4","slug":"air-hostess-falls-of-from-air-india-plane-during-attempt-to-close-plane-s-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा बंद करने के दौरान एयर इंडिया के विमान से गिरी एयर होस्टेस, हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दरवाजा बंद करने के दौरान एयर इंडिया के विमान से गिरी एयर होस्टेस, हालत गंभीर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे एयर इंडिया के विमान एआई-864 से एक वरिष्ठ एयर होस्टेस हर्षा लोबो (53) दरवाजा बंद करने के दौरान नीचे गिर गईं।
विज्ञापन
एयर होस्टेस को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके दाएं पैर की हड्डी टूट गई है। दोनों पैरों की एड़ियों में भी फ्रैक्चर हैं। उनकी छाती, पेट और रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में भी काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसा विमान के उड़ान भरने से चंद मिनट पहले हुआ। विमान ने सोमवार सुबह 7 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। लोबो उड़ान से पहले बोइंग-777 विमान का गेट बंद कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से धक्का लगने पर वह विमान से गिर गईं। एयर इंडिया ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नानावटी अस्पताल ने बताया कि उनकी गर्दन में भी चोट आई है। अस्पताल के सीओओ डॉ. राजेंद्र पटंकर ने बताया कि ऑर्थोपेडिक्स व ट्रॉमाटोलॉजी के निदेशक डॉ. प्रकाश एम. दोषी उनका इलाज कर रहे हैं। करीब तीन साल पहले इसी एयरपोर्ट पर पायलट ने सिग्नल को समझने में गलती के कारण इंजन उल्टी दिशा में चला दिया था। इससे एयर इंडिया के एक इंजीनियर की विमान के इंजन में फंसकर मौत हो गई थी।