फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Force made a deal to buy old Mirage-2000 from France

रक्षा सौदा: वायुसेना ने मिराज खरीदने के लिए फ्रांस के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

Sun, 19 Sep 2021 06:55 AM IST
देव कश्यप एजेंसी/ब्यूरो, नई दिल्ली
एजेंसी/ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Sep 2021 06:55 AM IST
सार

फ्रांस की वायु सेना ने कुछ दिन पहले मिराज जेट की एक स्वाड्रन को सेवा से बाहर किया था, इन विमानों को खरीदने के लिए 31 अगस्त को एक करार पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन
Air Force made a deal to buy old Mirage-2000 from France
लड़ाकू विमान मिराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय वायुसेना ने अपने मिराज-2000 विमानों के बेड़े को बरकरार रखने के लिए फ्रांस की वायु सेना से चरणबद्ध तरीके से हटाए गए मिराज विमानों को खरीदने के सौदे पर हस्ताक्षर किया है। इससे भारतीय वायु सेना का मिराज बेड़ा लंबे समय तक सेवा में बना रहेगा। बालाकोट में आतंकी कैंप पर एयर स्ट्राइक में भी इन्हीं विमानों का इस्तेमाल किया गया था। इन विमानों ने स्पाइस-2000 बम दागे गए थे।

विज्ञापन

फ्रांस की वायु सेना ने कुछ दिन पहले मिराज जेट की एक स्वाड्रन को सेवा से बाहर किया था, इन विमानों को खरीदने के लिए 31 अगस्त को एक करार पर हस्ताक्षर किए गए। करार के तहत फ्रांस की वायुसेना से बाहर किए गए विमानों को भारत लाया जाएगा। इनमें से किसी भी विमान को उड़ाने के लिए काम नहीं लिया जाएगा, बल्कि इनके कलपुर्जों से भारत के 50 मिराज-2000 विमानों के बेड़े को लंबे समय तक सेवा में बनाए रखने की क्षमता में सुधार आएगा। बीते वर्ष भी इसी तरह के समझौते के तहत कुछ विमान ग्वालियर पहुंचे थे।

विज्ञापन

‘सूर्य किरण’ कल से
भारत व नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण का 15वां संस्करण 20 सितंबर से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हो रहा है। इस दौरान, भारतीय व नेपाली सेना की एक-एक इन्फैंट्री बटालियन एक-दूसरे के साथ अपने-अपने देशों में लंबे समय तक विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन के दौरान हासल हुए अनुभवों को साझा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed