फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Chief Marshal VR Chaudhari said the IAF displayed its core capability of being able to carry our operation

Defence: IAF प्रमुख बोले- हमारी वायुसेना ने कठिन परिस्थितियों में किया बेहतर प्रदर्शन, जानें और क्या कहा

Sat, 29 Apr 2023 02:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2023 02:29 PM IST
सार

IAF प्रमुख ने इस मिशन को अंजाम देने वाले एयरक्रूज को बधाई दी। साथ ही कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय वायुसेना ने सबसे कठिन परिस्थितियों में हमारे संचालन को अंजाम देने में सक्षम होने की अपनी मूल क्षमता का प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
Air Chief Marshal VR Chaudhari said the IAF displayed its core capability of being able to carry our operation
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा भारतीय वायुसेना की तारीफ की। उन्होंने सूडान में वादी सीदना बचाव अभियान को लेकर कहा कि हमारी वायुसेना ने सबसे कठिन परिस्थितियों में अपनी मूल क्षमता का प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

वायुसेना हमेशा करेगी अपनी शक्तियों का प्रदर्शन

उन्होंने इस मिशन को अंजाम देने वाले एयरक्रूज को बधाई दी। साथ ही कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय वायुसेना ने सबसे कठिन परिस्थितियों में हमारे संचालन को अंजाम देने में सक्षम होने की अपनी मूल क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जब भी समय आएगा हम हमेशा अपनी शक्तियों का इसी तरह प्रदर्शन करके दिखाएंगे। 

विज्ञापन

क्या है वादी सीदना अभियान

गौरतलब है, हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से चलाया जा रहा 'ऑपरेशन कावेरी' सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। इस बीच, भारतीय वायुसेना ने सूडान में सबसे खतरनाक और साहसिक मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। दरअसल सूडान में 27 और 28 अप्रैल की दरम्यानी रात को चलाये गये साहसिक अभियान के दौरान वायुसेना के C-130J विमान ने वादी सीदना में एक छोटी हवाई पट्टी से 121 लोगों को बचाने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरिक्ष पर जाने वाली पहली वस्तु V-2 रॉकेट 

वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारी ने अंतरिक्ष में शस्त्रीकरण को लेकर कहा कि अंतरिक्ष पर जाने वाली पहली वस्तु V-2 रॉकेट था। जर्मन V-2 रॉकेट अंतरिक्ष को छूकर वापस आ गया। तभी से ही अंतरिक्ष पर लोगों के पहुंचने के साथ-साथ सैन्यीकरण की शुरुआत हो गई थी।

उन्होंने कहा कि सोवियत संघ द्वारा पहले कुछ अंतरिक्ष मिशन को देखकर लगता है कि वह रक्षा मंत्रालय द्वारा नियंत्रित थे। इन मिशन को इस बात में ध्यान रखकर चलाया गया था कि अनुप्रयोगों का उपयोग रक्षा उद्देश्यों के लिए किया जाएगा

एयरोस्पेस फोर्स के निजी क्षेत्र में बढ़ते भविष्य पर बात

एयरोस्पेस फोर्स में निजी क्षेत्र के भविष्य पर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि पिछले एक-दो वर्षों में जारी की गई नई नीतियों के माध्यम से अंतरिक्ष का लोकतंत्रीकरण हमारे पर्यावरण में हुई सबसे बड़ी क्रांति है। इसलिए इसने निश्चित रूप से निजी लोगों के आने के रास्ते खोल दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed