{"_id":"6101e12f8ebc3e6700090656","slug":"air-chief-marshal-rks-bhadauria-says-rafale-officially-deployed-in-101-squadron-of-eastern-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना: पूर्वी कमान की 101 स्क्वाड्रन में अधिकारिक रूप से राफेल किया गया तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायुसेना: पूर्वी कमान की 101 स्क्वाड्रन में अधिकारिक रूप से राफेल किया गया तैनात
Thu, 29 Jul 2021 04:28 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 29 Jul 2021 04:28 AM IST
सार
- बंगाल के हासीमारा एयर फोर्स स्टेशन पर राफेल को पूर्वी कमान को सौंपा गया
- वायुसेना को पूर्वी हिस्से में मजबूती देने की खास रणनीति के तहत राफेल को यहां तैनात किया
विज्ञापन
राफेल लड़ाकू विमान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायुसेना ने लड़ाकू विमान राफेल को अपनी पूर्वी कमान की 101 स्क्वाड्रन में बुधवार को अधिकारिक रूप से तैनात कर दिया है। एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल के हासीमारा एयर फोर्स स्टेशन पर राफेल को पूर्वी कमान को सौंपा गया।
विज्ञापन
भदौरिया ने कहा, वायुसेना को पूर्वी हिस्से में मजबूती देने की खास रणनीति के तहत राफेल को यहां तैनात किया गया है। पूर्वी कमान वायुसेना की दूसरी कमान है जिसमें राफेल तैनात है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में राफेल को 17 गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि तीन राफेल लड़ाकू विमानों की एक और खेप पिछले हफ्ते भारत पहुंची थी। करीब 8000 किलोमीटर की हवाई यात्रा तय करके तीनों राफेल भारत पहुंचे थे। इन विमानों के भारत पहुंचने के साथ भारतीय एयरफोर्स की ताकत और बढ़ गई है। ये विमान फ्रांस से बिना रुके भारत पहुंचे हैं और युएई की वायुसेना ने आसमान में ही विमान में ईंधन भर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि राफेल विमान दो इंजनों वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है और परमाणु आयुध का इस्तेमाल करने में सक्षम है। यह हवा से हवा में और हवा से जमीन पर हमले कर सकता है। फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट एविएशन ने इस विमान का निर्माण किया है।