{"_id":"59bd9de44f1c1b2e688b504a","slug":"air-chief-marshal-arjan-singh-sold-farm-for-the-welfare-of-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे अर्जन सिंह, बेच दिया था खेत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सैनिकों के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे अर्जन सिंह, बेच दिया था खेत
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स के मार्शल की छवि हमेशा से एक बड़े दिल वाले मार्शल की रही है। सैनिकों के कल्याण के प्रति वह हमेशा तत्पर रहे। 1965 के युद्ध का नेतृत्व करने वाले अर्जन सिंह ने दिल्ली में अपना खेत बेच कर 2 करोड़ का फंड बनाया इसे सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मियों के कल्याण में लगा दिया। अपनी निजी संपत्ति को सैनिकों के कल्याण में लगाने का यह अद्भुत उदाहरण है।
विज्ञापन
विभाजन के बाद अर्जन सिंह के परिवार को पंजाब में आदमपुर के नजदीक चिरुवाली गांव में 80 एकड़ जमीन दी गई। अर्जन सिंह ने अपनी जीवनी लिखने वाले लेखक को बताया था कि जब मैंने अपनी जमीन बेची तो इसकी देखभाल करने वाले करतार सिंह को इस पर बना मकान दे दिया।
विज्ञापन
पढ़ें- वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह का निधन, दिल्ली के आर्मी अस्पताल में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
मैंने जमीन इसलिए बेच दी कि नौकरी में रहते हुए मैं इसकी देखभाल नहीं कर सकता था। जब मैंने सरदार स्वर्ण सिंह (तत्कालीन विदेश मंत्री) को यह कहा कि मैंने जमीन बेच दी तो उन्होंने मुझे इसे मार्केट रेट से कम पर बेचने के लिए डांट भी पिलाई। अर्जन सिंह ने इस किताब में कहा है कि अब मैं जाट नहीं रहा क्योंकि मेरे पास अब कोई जमीन नहीं है।