फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM urges Telangana Assembly Speaker to expel suspended BJP MLA T Raja from the House

T Raja: AIMIM ने विधानसभा अध्यक्ष से की टी राजा के निष्कासन की मांग, ओवैसी बोले- दोबारा भेजा जाना चाहिए जेल

Wed, 24 Aug 2022 08:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 24 Aug 2022 08:55 PM IST
सार

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह को जमानत देने का विरोध किया है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें दोबारा जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि  हम उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन इसे सुधारेंगे।  
 

विज्ञापन
AIMIM urges Telangana Assembly Speaker to expel suspended BJP MLA T Raja from the House
टी राजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह को मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद देर शाम कोर्ट ने जमानत दे दी थी। जिसके बाद हैदराबाद में बीती रात जमकर बवाल हुआ। जमानत के विरोध में लोगों ने जगह जगह रातभर प्रदर्शन किया। वहीं, आज एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी अदालत के निर्णय पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन अदालत के आदेश को सुधारेगी। उन्होंने एक बार फिर टी राजा सिंह को जेल भेजने की मांग की। 

विज्ञापन


ओवैसी ने की मांग
असदुद्दीन ओवैसी ने मांग करते हुए कहा कि उन पर गंभीर आरोप हैं और उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। उन्हें ( टी राजा सिंह) को पुलिस हिरासत में भेजा जाना चाहिए और उनकी आवाज का नमूना एकत्र करके एफएसएल को भेजा जाना चाहिए ताकि उसके खिलाफ कानूनी रूप से मामला मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने सजा की मांग करते हुए कहा कि टी राजा सिंह को ऐसी सजा मिले जिसके बाद वह दोबारा इस तरह का बकवास बयान ना दें। 
विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश जारी किया। हम उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन इसे सुधारेंगे।  AIMIM प्रमुख ओवैसी ने आगे कहा कि पार्टी की ओर से हमारे विधायक और महासचिव अहमद पाशा कादरी ने तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी को भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह  के खिलाफ निष्कासन की कार्यवाही शुरू की जाए। उनका रवैया एक विधायक के प्रति अशोभनीय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगे कराना चाहती है भाजपा : ओवैसी
इससे पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया था कि भाजपा लोगों की भावनाएं भड़का कर दंगे कराना चाहती है। वह तेलंगाना और हैदराबाद के अमन को भंग करना चाहती है। ओवैसी ने विधायक सिंह के बयान की निंदा भी की। 

जेल भेजने की मांग
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि BJP और BJP के MLA ने जो वीडियो जारी करके इस्लाम के खिलाफ अपनी नफरत का इजहार किया, इससे सब लोगों को तकलीफ पहुंची है। इस्लाम में पैगंबर मुहम्मद हमारा दिल है... हम प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक भाजपा MLA (टी राजा सिंह )को जेल नहीं भेजा जाएगा।

दिया था आपत्तिजनक बयान
गौरतलब है कि टी राजा सिंह ने मंगलवार को वीडियो जारी कर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उन्होंने इसे मजाक करार दिया था, लेकिन बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे आए थे। सिंह ने एक वीडियो जारी करके मुनव्वर फारुकी पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। मुनव्वर ने पिछले हफ्ते ही हैदराबाद में एक कॉमेडी शो किया था। सिंह ने इस शो को रोकने की धमकी देते हुए सेट को आग लगाने की धमकी दी थी। टी राजा सिंह के बयान के बाद उठे बवाल को देखते हुए भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया है। 

कल शाम को मिल गई थी जमानत
निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह गोशामहल से विधायक हैं। हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस थाने में विधायक सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 295(a) और 153(a) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, लेकिन बाद में आदेश वापस लेते हुए उन्हें जमानत दे दी।

पाकिस्तान ने भाजपा नेता के बयान की निंदा की
पाकिस्तान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए तेलंगाना से भाजपा के निलंबित विधायक टी. राजा सिंह की बुधवार को निंदा की। पाकिस्तान ने भारत सरकार से कथित तौर पर बार-बार अपमानजनक टिप्पणी कर मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की भी मांग की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अपमानजनक टिप्पणियों से पाकिस्तान के लोगों समेत पूरी दुनिया के करोड़ों मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं। यह बेहद निंदनीय है कि सिंह को कुछ घंटों के भीतर ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।


हैदराबाद में तनाव बरकरार, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ रातभर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भाजपा नेता की रिहाई से नाराज लोग मंगलवार देर रात सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद चारमीनार इलाके सहित शहर के कई हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (चारमीनार) जी. बिक्षम रेड्डी ने बुधवार को कहा, जहां भी आवश्यकता थी वहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed