फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM: Owaisi targeted Rajasthan government regarding Bhiwani massacre Lok Sabha elections

AIMIM: भिवानी हत्याकांड को लेकर ओवैसी ने साधा राजस्थान सरकार पर निशाना, लोकसभा चुनाव की रणनीति भी बताई

Sat, 25 Feb 2023 12:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 25 Feb 2023 12:12 PM IST
सार

आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय दलों से एक साथ आने का आह्वान करते हुए ओवैसी ने  कहा कि क्षेत्रीय गठबंधनों के एक साथ आने से हम भाजपा को हरा सकते हैं। तेलंगाना में बीजेपी 2014 और 2018 के चुनाव हार गई थी। इस साल भी दिसंबर 2023 में बीजेपी तेलंगाना चुनाव फिर से हार जाएगी।

विज्ञापन
AIMIM: Owaisi targeted Rajasthan government regarding Bhiwani massacre Lok Sabha elections
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : ANI

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने क्षेत्रीय एकता पर बल दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र की राजधानी में कहा कि क्षेत्रीय गठबंधनों के एक साथ आने से हम भाजपा को हरा सकते हैं। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति पर बताते हुए एक बार फिर जुनैद-नासिर हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


भिवानी हत्याकांड पर बोले असदुद्दीन ओवैसी
भिवानी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि राजस्थान सरकार देश भर में भरत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती है, अलवर में शाही शादी में जा सकती है, लेकिन वे उस जगह पर नहीं जा सकते जहां जुनैद और नासिर मारे गए।  
विज्ञापन


तेलंगाना में भाजपा की हार का हमें श्रेय दें- ओवैसी
आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय दलों से एक साथ आने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय गठबंधनों के एक साथ आने से हम भाजपा को हरा सकते हैं। तेलंगाना में बीजेपी 2014 और 2018 के चुनाव हार गई थी। इस साल भी दिसंबर 2023 में बीजेपी तेलंगाना चुनाव फिर से हार जाएगी। इसके लिए हमें कुछ श्रेय दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हम औरंगाबाद और अन्य सीटों से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम कुछ अन्य दलों के साथ गठबंधन की संभावना पर गौर करेंगे। अगले चुनाव में हम किसके साथ जाएंगे इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। 


गौरतलब है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई में चल रहा है। मुंबई में आज से शुरू हुआ दो दिवसीय अधिवेशन 25 और 26 फरवरी तक चलेगा। अधिवेशन का समापन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की अध्यक्षता में होगा। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित सभी राज्यों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed