फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM offered to join hands with MVA in Maharashtra Assembly elections says objective defeat BJP

महाराष्ट्र विस चुनाव : एआईएमआईएम ने की एमवीए से हाथ मिलाने की पेशकश, कहा- भाजपा को हराना है

Wed, 21 Aug 2024 04:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, छत्रपति संभाजीनगर
एजेंसी, छत्रपति संभाजीनगर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 04:52 AM IST
सार

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा कि अगर वे (एमवीए पार्टियां) हमें साथ लेकर चलती हैं, तो यह उनके लिए फायदेमंद होगा। अगर नहीं, तो हम अकेले आगे बढ़ेंगे। 
 

विज्ञापन
AIMIM offered to join hands with MVA in Maharashtra Assembly elections says objective defeat BJP
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से हाथ मिलाने की इच्छुक है। इसका उद्देश्य सत्तारूढ़ भाजपा को विस चुनाव में हराना है।

विज्ञापन


एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील मुंबई में पार्टी की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हमने लोकसभा चुनाव के दौरान भी यही कहा था और हम एमवीए को फिर से हाथ मिलाने का प्रस्ताव दे रहे हैं, क्योंकि हम भाजपा को हराना चाहते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जलील ने कहा कि अगर वे (एमवीए पार्टियां) हमें साथ लेकर चलती हैं, तो यह उनके लिए फायदेमंद होगा। अगर नहीं, तो हम अकेले आगे बढ़ेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या एआईएमआईएम को एमवीए घटक शिवसेना (यूबीटी) से कोई समस्या नहीं है, तो उन्होंने कहा, भाजपा ने देश को नुकसान पहुंचाया है, इसलिए हम उन्हें किसी भी तरह से सरकार से दूर रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed