ओवैसी की पार्टी के एक और विधायक के बिगड़े बोले, दिया विवादित बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माईल ने आपत्तिजनक बयान दिया है। मुफ्ती मोहम्मद इस्माईल ने मालेगांव में कहा कि शहर में गोलीबारी की घटना हुई, कोई एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई?... अगर यह हमारे पास आते हैं तो विभाग (पुलिस विभाग) को ध्यान देना चाहिए कि यदि हम शांति बनाए रखना जानते हैं, तो हम यह भी जानते हैं कि शांति कैसे चली जाएगी। हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं।
अपने बयान पर सफाई देते हुए मुफ्ती मोहम्मद इस्माईल ने कहा कि मैंने इसे अपने शहर के संदर्भ में कहा था। यह महाराष्ट्र या भारत से जुड़ा बयान नहीं है। फायरिंग जो हमारे लोगों (एआईएमआईएम के रिजवान खान के घर पर) के करीब हो रही थी, इस संदर्भ में मैंने कहा कि हम शांति बनाए रखने में विभाग की मदद करते हैं, अगर हम इसे रोकते हैं तो शांति बाधित होगी।
MM Ismail:I said it in context of my city. It's not connected with Maharashtra or India. Firing which our ppl are being subjected to(at AIMIM's Rizwan Khan's house), in this context I said we help the dept in maintaining peace,if we stop that then peace would be disrupted.(01.03) https://t.co/SdyvfkKTb1
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 2, 2020
बता दें कि इससे पहले एआईएमआईएम नता वारिस पठान ने कर्नाटक के कलबुर्गी में 16 फरवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में आयोजित एक रैली में कहा था कि हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। हमें आजादी चाहिए, इस तरह की चीजें हमें केवल मांगने से नहीं मिलती हैं, हमें इसे छीनना पड़ता है। याद रखना हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं। पठान का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।