{"_id":"5ebf6f7d8ebc3e90984db691","slug":"aimim-malakpet-mla-ahmed-bin-abdullah-balala-violates-lockdown-norms-forced-police-to-remove-barricades","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईएमआईएम विधायक ने तोड़ा लॉकडाउन, पुलिस ने मजबूरन हटाए बैरिकेड्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एआईएमआईएम विधायक ने तोड़ा लॉकडाउन, पुलिस ने मजबूरन हटाए बैरिकेड्स
Sat, 16 May 2020 11:23 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 16 May 2020 11:23 AM IST
सार
- एआईएमआईएम विधायक अहमद बिन अब्दुल्ला बलाला ने किया लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन।
- भाजपा विधायक ने पुलिस से की मामला दर्ज करने की मांग।
विज्ञापन
अहमद बिन अब्दुल्ला बलाला (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के विधायक अहमद बिन अब्दुल्ला बलाला ने शुक्रवार को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया। इसके बाद पुलिस को मजबूरन हैदराबाद के पुराने शहर डाबीरपुरा के फ्लाईओवर पर प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को हटाना पड़ा।
विज्ञापन
घटना का एक वीडियो दिखाता है कि कैसे एआईएमआईएम विधायक फ्लाईओवर पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को बैरिकेड हटाने के लिए मजबूर करते हैं ताकि वहां से वाहनों का आवागमन किया जा सके। भाजपा ने विधायक के इस व्यवहार की निंदा की है। अब्दुल्ला को एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का भरोसेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
AIMIM Malakpet MLA @balala_ahmed opening barricades of Dabeerpura flyover. This was the same MLA who opened 4 red zones in his Malakpet constituency earlier pic.twitter.com/aaPx2f366l
विज्ञापन विज्ञापन— Nellutla Kavitha (@iamKavithaRao) May 15, 2020
अब्दुल्ला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस कृत्य पर भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि विधायक का यह कार्य अत्यधिक अपमानजनक है। उन्होंने पुलिस से विधायक के खिलाफ तुरंत उचित धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।
इससे पहले अहमद बिन अब्दुल्ला ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को मलाकपेट में बैरिकेड हटाने के लिए मजबूर किया था। मलाकपेट एक सक्रिय कोविड-19 क्लस्टर है और केरल के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को अधिकारियों से कहा कि यहां कड़े लॉकडाउन नियमों को सुनिश्चित करें।