फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM leader Asaduddin Owaisi taunts Assam CM Himanta Biswa Sarma - iterate Sanghis wouldn't understand

Owaisi VS Himanta: 'सारा मुसलमान भाई हिंदू था...' असम सीएम के बयान पर भड़के ओवैसी, बोले- अनपढ़ संघी नहीं समझेंगे

Tue, 24 May 2022 09:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 24 May 2022 09:05 AM IST
सार

आरएसएस पर हमला करते हुए ओवैसी ने कहा, शाखाओं से अलग मदसरे स्वाभिमान और सहानुभूति सिखाते हैं, लेकिन ये बात अनपढ़ संघी नहीं समझेंगे। उन्होंने सवाल किया कि हिंदू समाज सुधारक राजा राम मोहन राय मदरसे में क्यों पढ़ते थे?

विज्ञापन
AIMIM leader Asaduddin Owaisi taunts Assam CM Himanta Biswa Sarma - iterate Sanghis wouldn't understand
असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर से मुगलकाल और इतिहास को लेकर बहस छिड़ गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हाल ही में एक कार्यक्रम में मुसलमानों और मदसरे पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि मदरसा शब्द ही विलुप्त हो जाना चाहिए। इस पर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन


ओवैसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर बिस्वा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है, असम में 18 लोग मारे गए हैं और 7 लाख बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अभद्र टिप्पणियों में व्यस्त हैं। उन्होंने आगे कहा, जब संघी ब्रिटिश एजेंट के रूप में काम कर रहे थे, तब मदरसे स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे आगे थे। इस्लाम के अलावा कई मदरसे विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन पढ़ाते हैं। आरएसएस पर हमला करते हुए ओवैसी ने कहा, शाखाओं से अलग मदरसे स्वाभिमान और सहानुभूति सिखाते हैं, लेकिन ये बात अनपढ़ संघी नहीं समझेंगे। उन्होंने सवाल किया कि हिंदू समाज सुधारक राजा राम मोहन राय मदरसे में क्यों पढ़ते थे? मुस्लिम वंश पर ध्यान देना आपकी हीन भावना को दर्शाता है। मुसलमानों ने भारत को समृद्ध बनाया है और आगे भी वे ऐसा करते रहेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था बिस्वा ने?
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, जब तक ये मदरसा दिमाग में घूमता रहेगा तब तक बच्चा कभी डॉक्टर-इंजीनियर नहीं बनेगा। उन्होंने कहा स्कूलों में समान शिक्षा होनी चाहिए, धर्म की शिक्षा आप घर पर दीजिए। उन्होंने कहा मदरसा शब्द ही विलुप्त हो जाना चाहिए। इसके आगे उन्होंने कहा कि सारा मुसलमान भाई पहले हिंदू ही था।




मुगलों का मुसलमानों से कोई रिश्ता नहीं
इसके अलावा ओवैसी ने अपने एक फेसबुक अकाउंट पर इतिहास और मुगलकाल को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है, भारत के मुसलमानों का मुगलों से कोई रिश्ता ही नहीं है। ये बताओ कि मुगल बादशाहों की बीवियां कौन थीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed