{"_id":"652d2a6ee7f3e8fb6e0bf747","slug":"aimim-chief-says-that-india-s-partition-should-never-have-happened-it-was-a-historical-mistake-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asaduddin Owaisi: 'भारत का विभाजन कभी नहीं होना चाहिए था, यह एक ऐतिहासिक गलती', असदुद्दीन ओवैसी ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Asaduddin Owaisi: 'भारत का विभाजन कभी नहीं होना चाहिए था, यह एक ऐतिहासिक गलती', असदुद्दीन ओवैसी ने कही यह बात
Mon, 16 Oct 2023 05:50 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 05:50 PM IST
सार
भारत के विभाजन को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऐतिहासिक गलती करार दिया। उन्होंने दावा किया कि उस समय के इस्लामिक विद्वानों ने भी दो राष्ट्र सिद्धांत का विरोध किया था।
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के विभाजन को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऐतिहासिक गलती करार दिया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, भारत का विभाजन कभी नहीं होना चाहिए था। यह एक ऐतिहासिक गलती थी। दुर्भाग्य से यह विभाजन हुआ। ऐसा नहीं होना चाहिए था।
ओवैसी बोले- बहस में बताऊंगा कि कौन है विभाजन का जिम्मेदार
भारत के विभाजन पर बोलते हुए उन्होंने कहा, लेकिन अगर आप चाहें, तो एक बहस का आयोजन करें। उस बहस में मैं आपको बताऊंगा कि इस देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की किताब 'इंडिया विन्स फ्रीडम' पढ़ने का भी सुझाव दिया और बताया कि कैसे वह कांग्रेस नेताओं के पास गए और उनसे विभाजन के इस प्रस्ताव को स्वीकार न करने की विनती की।
ओवैसी ने कहा, विभाजन होना पूर्ण रुप से गलत
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इस देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए था। उस वक्त जितने भी नेता थे, वो सब जिम्मेदार थे। अगर आप मौलाना अबुल कलाम आजाद की किताब 'इंडिया विन्स फ्रीडम' पढ़ेंगे हैं, तब आपको पता चलेगा कि उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं से अनुरोध किया था कि देश का विभाजन न किया जाए। उन्होंने आगे दावा किया कि उस समय के इस्लामिक विद्वानों ने भी दो राष्ट्र सिद्धांत का विरोध किया था।