{"_id":"625815006fc41f553530d302","slug":"aimim-chief-asaduddin-owaisi-on-violence-in-gujarat-during-ram-navami-procession-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: ओवैसी बोले- अगर हिंसा भड़कती है तो जिम्मेदारी राज्य सरकार की, यहां कानून और व्यवस्था ठीक नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: ओवैसी बोले- अगर हिंसा भड़कती है तो जिम्मेदारी राज्य सरकार की, यहां कानून और व्यवस्था ठीक नहीं
Thu, 14 Apr 2022 06:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 14 Apr 2022 06:05 PM IST
सार
अहमदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान गुजरात में हुई हिंसा पर उन्होंने कहा कि अगर कहीं हिंसा हो जाए तो यह किसी के लिए भी सही नहीं है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को गुजरात पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात में होने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर मैं राज्य के दौरे पर हूं। हमारी कोशिश है कि हम चुनाव अच्छे से लड़ें ताकि अपने विधायकों को जीत दिला सकें। चुनाव में जनता के मुद्दों को उठाना हमारी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
अहमदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान गुजरात में हुई हिंसा पर उन्होंने कहा कि अगर कहीं हिंसा हो जाए तो यह किसी के लिए भी सही नहीं है। अगर हिंसा भड़कती है, तो जिम्मेदारी राज्य सरकार पर है। पिछले 20-25 वर्षों की जांच आयोग की रिपोर्ट कहती है कि अगर राज्य सरकारें नहीं चाहती हैं, तो हिंसा नहीं फैलती। इसलिए मेरा मानना है कि यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और वे कानून और व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे। हम चाहते हैं कि गिरफ्तारी की जाए और उचित जांच के साथ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर आपके पास आईबी रिपोर्ट थी तो आप क्यों सो रहे थे? आपको इसका पर्दाफाश करना चाहिए था, वहां और पुलिस बल तैनात करना चाहिए था और हिंसा को रोकना चाहिए था। आप अपने संलिप्त व्यवहार को छिपाने के लिए शाम को कहानियां लाते हैं। ऐसी कहानियां अब पुरानी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप कब तक पुरानी कहानियों को सामने लाते रहेंगे? अपनी असफलता को स्वीकार करें। आप स्वयं सहभागी हैं। भजन बजना चाहिए लेकिन किस तरह के नारे लगाए गए? 50-100 तलवारें लहराई गईं। यह पुलिस की मौजूदगी में किया गया। सरकार हिंसा चाहती थी और मिलीभगत है।
वहीं, ओवैसी ने कहा कि मैं मोहन भागवत साहब को बोलना चाहूंगा कि अखंड भारत की बातें मत बोला करो। चीन भारत के उस इलाके पर कब्जा कर के बैठा है, जहां भारतीय सेना पेट्रोलिंग भी नहीं कर पाती है उसकी बातें करो।