{"_id":"6324cec78aaba75e755b3f06","slug":"aimim-chief-asaduddin-owaisi-on-bjp-to-celebrate-hyderabad-liberation-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana : 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' कहने पर ओवैसी को आपत्ति, बोले- BJP को एकीकरण दिवस मनाना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana : 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' कहने पर ओवैसी को आपत्ति, बोले- BJP को एकीकरण दिवस मनाना चाहिए
Sat, 17 Sep 2022 01:32 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:32 AM IST
सार
हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि मुक्ति गलत शब्द है। हैदराबाद, भारत का अभिन्न अंग था और रहेगा। इसे एकीकरण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद के सांसद व ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद मुक्ति दिवस को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। ओवैसी ने मुक्ति शब्द आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मुक्ति गलत शब्द है। हैदराबाद, भारत का अभिन्न अंग था और रहेगा। इसे एकीकरण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार की देर रात 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' को मनाने के लिए पहुंचे हैं। वह आज सुबह आठ बजे परेड ग्राउंड में आयोजित हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे और 75 साल बाद यहां तिरंगा फहराकर हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख ने क्रांतिकारी तुर्रेबाज खान और मौलवी अलाउद्दीन के बलिदान को भी याद किया। इन दोनों क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद रियासत में रहने वाले आम हिंदुओं और मुसलमानों ने लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और गणतंत्र सरकार के तहत एकीकृत भारत की वकालत की थी। कई रजवाड़ों का विलय निरंकुश शासकों से क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने भर का नहीं था।
विज्ञापन
ओवैसी ने आगे कहा कि राष्ट्रवादी आंदोलन ने इन इलाकों के लोगों को आजाद भारत के अभिन्न अंग के रूप में देखा, इसलिए केवल मुक्ति शब्द का इस्तेमाल करने के बजाय राष्ट्रीय एकीकरण अधिक उचित शब्द होगा।