फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM Chief Asaduddin Owaisi on BJP to celebrate hyderabad Liberation Day

Telangana : 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' कहने पर ओवैसी को आपत्ति, बोले- BJP को एकीकरण दिवस मनाना चाहिए

Sat, 17 Sep 2022 01:32 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Sep 2022 01:32 AM IST
सार

हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि मुक्ति गलत शब्द है। हैदराबाद, भारत का अभिन्न अंग था और रहेगा। इसे एकीकरण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi on BJP to celebrate hyderabad Liberation Day
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

विस्तार

हैदराबाद के सांसद व ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद मुक्ति दिवस को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। ओवैसी ने मुक्ति शब्द आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मुक्ति गलत शब्द है। हैदराबाद, भारत का अभिन्न अंग था और रहेगा। इसे एकीकरण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार की देर रात 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' को मनाने के लिए पहुंचे हैं। वह आज सुबह आठ बजे परेड ग्राउंड में आयोजित हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे और 75 साल बाद यहां तिरंगा फहराकर हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


एआईएमआईएम प्रमुख ने क्रांतिकारी तुर्रेबाज खान और मौलवी अलाउद्दीन के बलिदान को भी याद किया। इन दोनों क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के खिलाफ  लड़ाई लड़ी थी। ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद रियासत में रहने वाले आम हिंदुओं और मुसलमानों ने लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और गणतंत्र सरकार के तहत एकीकृत भारत की वकालत की थी। कई रजवाड़ों का विलय निरंकुश शासकों से क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने भर का नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने आगे कहा कि राष्ट्रवादी आंदोलन ने इन इलाकों के लोगों को आजाद भारत के अभिन्न अंग के रूप में देखा, इसलिए केवल मुक्ति शब्द का इस्तेमाल करने के बजाय राष्ट्रीय एकीकरण अधिक उचित शब्द होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed