फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM chief Asaduddin Owaisi Counterattack on CM Yogi Adityanath in Hyderabad

ओवैसी का योगी पर पलटवार, कहा- देश मेरे अब्बा का है किसी में हिम्मत नहीं भगाने की

Sun, 02 Dec 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Sun, 02 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi Counterattack on CM Yogi Adityanath in Hyderabad
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

देश के सबसे नए राज्य तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को होने वाले चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और राज्य में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सहित विभिन्न दलों ने अंतिम दिनों में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में यहां रविवार को एक चुनावी जनसभा के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा, 'भाजपा का मॉडल है हिंदू-मुस्लिम। भाजपा का मॉडल है कि हर तकरीर में अमित शाह आते हैं। इनके पास बोलने को कुछ नहीं है।'

विज्ञापन




औवेसी ने योगी और मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जो कुछ योगी ने कहा वो पीएम मोदी की जबान है। योगी ने मोदी की तरफ से बोला है। औवेसी ने आगे कहा कि जब हमारे बाप यानि हजरत आदम अ0 इस दुनिया में आए तो उनका पहला कदम भारत की धरती पर पड़ा। इस वजह से ये देश मेरे बाप, अब्बा, पापा और पिता का है और किसी में हिम्मत नहीं है कि हमें यहां से निकाल सके।
विज्ञापन


बहीं असदुद्दीन औवेसी के छोटे भाई अकबरूद्दीन औवेसी भी इस मामले में उतर आए हैं। जूनियर औवेसी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि "वो कह रहा है निजाम की तरह औवेसी को भी भागना पड़ेगा,  अरे तू क्या, तेरी हैसियत क्या, तेरी बिसात क्या, तेरे जैसे 56 आए और चले गए, अरे ओवैसी को छोड़ो, उसकी आने वाली 1000 नस्लें भी इस मुल्क में रहेंगी और तुझसे लड़ेंगी, तेरा मुकाबला करेंगी, और तेरी मुखालफत करेंगी''।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, 'इनके (योगी के) संसदीय क्षेत्र में दिमागी बुखार से हर साल 150 बच्चे मरते हैं। तुम्हारे गोरखपुर के दवाखाने में ऑक्सीजन नहीं है। तुमको वहां की फिक्र नहीं है क्या? यूपी सीएम हैदराबाद में तड़प गये। बेचारे यूपी सीएम कह रहे हैं कि अगर तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनेगी तो ओवैसी को भगा देंगे, जिस तरह निजाम को भगाये थे। मैं इनको पूछ रहा हूं, ये भगाने की बात तुम कब से कर रहे हो?
 



इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने आज एक चुनावी रैली में असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि तेलंगाना में भाजपा सत्ता में आई तो ओवैसी को हैदराबाद से उसी तरह से भागना पड़ेगा जैसे निजाम भागा था। भाजपा सरकार सभी को सुरक्षा मुहैया कराएगी लेकिन अराजकता फैलाने वालों को छोड़ेगी नहीं। विकाराबाद जिले के तंदूर कस्बे में लोगों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और टीआरएस पर मुस्लिमों के तुष्टिकरण और धर्म के आधार पर योजनाएं बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नीतियां बनाने में धर्म, जाति या वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं करती है। उधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आरोप लगाया कि टीआरएस और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियां अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण का काम कर रही हैं। इसीलिए एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि राज्य में कोई भी मुख्यमंत्री बने, उसे उनकी पार्टी के आगे झुकना पड़ेगा। 


बता दें कि तेलंगाना में बुधवार यानी 5 दिसंबर को चुनाव प्रचार खत्म होगा। टीआरएस जहां अकेले 107 सीटों पर सत्ता में वापसी के लिए चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने वहां ‘प्रजा कुटामी’ (पीपुल्स एलांयस) के नाम से तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ गठबंधन किया है। इनमें कांग्रेस के 94 सीटों पर प्रत्याशी हैं। भाजपा अकेले चुनाव मैदान में है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed