{"_id":"5e4e9aa38ebc3eccdc12002a","slug":"aimim-chief-asaddudin-owaisi-protest-rally-against-caa-and-nrc-in-bengaluru-ruckus-erupts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के खिलाफ रैली में ओवैसी के मंच पर लड़की ने लगाया पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएए के खिलाफ रैली में ओवैसी के मंच पर लड़की ने लगाया पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा
Thu, 20 Feb 2020 09:28 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
ओवैसी की रैली में हंगामा
- फोटो : ANI
सीएए, एनआरसी और एनआरपी के विरोध में आयोजित कार्यक्रम के आयोजकों के चेहरे का रंग उस समय उड़ गया जब कार्यक्रम में शामिल अमूल्या नामक महिला ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस दौरान एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी वहां मौजूद थे। उन्होंने तुरंत महिला की इस हरकत की निंदा करते हुए कहा कि इससे से सहमत नहीं है और आश्वस्त करते हैं ‘हम भारत के लिए हैं’।
विज्ञापन
‘संविधान बचाओ’ बैनर तले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजकों ने जब अमूल्या को मंच पर संबोधन के लिए बुलाया तो उसने लोगों से अपील की वह उसके साथ ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाएं। इस दौरान मंच पर ओवैसी भी मौजूद थे। अमूल्या के ऐसा करते ही ओवैसी ने तुरंत उससे माइक छीन लिया, वहीं अन्य लोगों ने उसे मंच से नीचे उतारने की कोशिश की। इन सबके बावजूद वह लगातार नारे लगाती रही। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर उसे मंच से नीचे उतारा।
विज्ञापन
महिला को मंच से नीचे उतारे जाने के बाद ओवैसी ने कहा कि न तो मेरा और न ही मेरी पार्टी का उक्त महिला से कोई संबंध है। हम इस कृत्य की निंदा करते हैं। आयोजकों को उसे नहीं बुलाना चाहिए था। अगर मुझे पता होता कि ऐसा होगा तो मैं यहां नहीं आता। हम भारत के लिए हैं और किसी भी तरीके से अपने दुश्मन राष्ट्र पाकिस्तान का समर्थन नहीं करेंगे। हमारा मकसद देश बचाने के लिए है।
विज्ञापन
#WATCH Ruckus erupts at the protest rally against CAA&NRC in Bengaluru where AIMIM Chief Asaddudin Owaisi is present. A woman named Amulya at the protest rally says "The difference between Pakistan zinadabad and Hindustan zindabad is...". pic.twitter.com/FPh5Ccu3HD
— ANI (@ANI) February 20, 2020